जहीर खान का दावा, बोले रोहित शर्मा की वजह मुंबई इंडियंस सफल टीम बनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जहीर खान का दावा, बोले रोहित शर्मा की वजह मुंबई इंडियंस सफल टीम बनी

मुंबई इंडियंस टीम की सफलता के पीछे रोहित की कप्तानी है- जहीर खान।

Zaheer Khan and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)
Zaheer Khan and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

IPL के नए सीजन में एक बार फिर से हिटमैन यानी की रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम की कमान संभालने के लिए तैयार है, इस बार रोहित एक पूरी नई टीम की कप्तानी करेंगे। ये बात सभी को पता है कि मुंबई की टीम इस लीग की सबसे सफल टीम है, लेकिन इस सफलता का राज इस बार टीम से जुड़े टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने खोल दिया है। जहां जहीर ने एक बड़ा बयान साझा किया है, जिसमें उन्होंने टीम के इतनी बार खिताब जीतने का कारण भी बताया है।

जहीर खान की नजरों में सिर्फ रोहित शर्मा ही बेस्ट कप्तान है

जहीर खान काफी समय से मुंबई टीम के साथ जुड़े हुए हैं, जहां पूर्व तेज गेंदबाज मुंबई टीम के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद संभाल रहा है। साथ ही हर बार हम लोग जहीर को ऑक्शन टेबल पर भी देखते हैं, जो खिलाड़ियों को लेकर सुझाव देते रहते हैं। जहीर ने काफी साल टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेला है, साथ ही वो आईपीएल में भी बतौर खिलाड़ी काफी समय तक खेले हैं। इसलिए उन्हें लीग को काफी पास से देखने का मौका मिला है, जिसके तहत उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर अपना बयान साझा किया है।

*मुंबई इंडियंस टीम की सफलता के पीछे रोहित की कप्तानी है- जहीर खान।
*जहीर ने कहा-मुंबई के लिए रोहित ने बल्ले और कप्तानी दोनों से योगदान दिया।
*टीम में खिलाड़ी रोहित शर्मा को बतौर कप्तान काफी पसंद करते हैं- जहीर।
*जहीर खान के मुताबिक मुंबई की टीम यंग खिलाड़ियों को बढ़ावा देती है।

IPL 2022 के लिए स्टार खिलाड़ियों से लबरेज मुंबई टीम

रोहित शर्मा, कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, एम अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टायमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुधि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, फैबियन एलन।

close whatsapp