‘मुझे वहां डर लग रहा था’- भारत छोड़ने के बाद पहली बार सामने आया जैनब अब्बास का पोस्ट, किए कुछ बड़े खुलासे
सिर्फ एक मैच कवर करने के बाद पाकिस्तान वापिस चली गई थी जैनब अब्बास।
अद्यतन - अक्टूबर 13, 2023 12:22 अपराह्न

पाकिस्तान की फेमस स्पोर्ट्स प्रेजेंटर जैनब अब्बास ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने बीच वर्ल्ड कप में भारत छोड़ दिया। इसको लेकर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो कुछ भी हो रहा था, उससे वह ‘भयभीत और डर’ महसूस कर रही थीं। एंकर जैनब अब्बास वर्ल्ड कप 2023 को कवर करने भारत आई थी। लेकिन जल्द ही वह पाकिस्तान वापस चली गईं। फिर पता चला कि अपने पुराने पोस्ट की वजह से उन्हें भारत छोड़ना पड़ा है।
दरअसल हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोप के बाद जैनब को तुरंत भारत भी छोड़ना पड़ा। कई दिनों के बाद अब खुद जैनब ने पूरे मामले पर सफाई दी है। जैनब अब्बास ने अपने एक्स अकाउंट पर लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने इसमें अपने पुराने पोस्ट के लिए सभी से माफी मांगी।
मेरी पोस्ट से तकलीफ हुई तो माफी मांगती हूं: जैनब अब्बास
जैनब ने लिखा कि, मैं साफ-साफ करना चाहती हूं कि वे (पुराने पोस्ट) मेरे मूल्यों या मैं आज जो व्यक्ति हूं उसके बारे में नहीं बताते है। ऐसी भाषा के लिए कोई बहाना या जगह नहीं है और जो भी आहत हुए हैं मैं उन सभी से तहे दिल से माफी मांगी हूं।
जैनब अब्बास ने इसके साथ ही कहा कि न तो उन्हें निकाला गया है और न ही जाने के लिए कहा गया। उन्होंने आगे लिखा कि, मुझे न तो जाने के लिए कहा गया और न ही मुझे डिपोर्ट किया गया। हालांकि, ऑनलाइन जो प्रतिक्रिया सामने आ रही थी, उससे मैं भयभीत और डरा हुआ महसूस कर रही थी। भले ही मेरी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था, मेरा परिवार और सीमा के दोनों ओर के दोस्त चिंतित थे। जो कुछ हुआ उस पर विचार करने के लिए मुझे कुछ स्थान और समय की जरूरत थी।’
यहां देखिए जैनब अब्बास का वो पोस्ट
— zainab abbas (@ZAbbasOfficial) October 12, 2023
वहीं जैनब अब्बास मामले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साफ कर दिया था कि जैनब को भारत से डिपोर्ट नहीं किया गया है। आईसीसी के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को कहा था कि, “ज़ैनब को डिपोर्ट नहीं किया गया है, वह निजी कारणों से गई है। जैनब को पहले बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद में पाकिस्तान के विश्व कप मैचों को कवर करने की अनुमति मिली थी।”
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी के बीच ज्यादा घातक कौन हैं? गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब