जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश के बीच में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश के बीच में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले 5 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है।

Bangladesh Cricket Team. (Photo Source: Twitter)
Bangladesh Cricket Team. (Photo Source: Twitter)

जिम्बाब्वे की टीम अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार है। जिसका आगाज टी-20 सीरीज से देखने को मिलेगा। हाल में ही जिम्बाब्वे की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप क्वालियर के लिए सेमी-फाइनल मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को मात देते हुए मेगा इवेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया जिससे टीम का आत्मविश्वास भी अब बढ़ा हुआ होगा। इसके अलावा टीम ने क्वालिफायर के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम को भी मात दी थी।

वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपनी आखिरी टी-20 सीरीज वेस्टइंडीज के दौरे पर खेली थी, जिसमें टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा टीम ने इस सीरीज के लिए अपने अहम खिलाड़ी शाकिब अल हसन को जहां आराम देने का फैसला किया है, वहीं नियमित कप्तान महमूदुल्लाह भी इस दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं हैं। जिसके चलते नुरुल हसन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

मैच जानकारी:

पहला टी-20 – जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश

स्थान – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

दिन और समय – 30 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – फैनकोड

पिच रिपोर्ट:

दोनों टीमों के बीच में सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेकर बात की जाए तो वहां पर गेंद और बल्ले के बीच में बराबरी का संघर्ष देखने को मिलता है। तेज गेंदबाजों को इस पिच पर नई गेंद से काफी मदद मिलती है, वहीं बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाता है। पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 155 रन के आसपास देखने को मिलता है।

संभावित अंतिम एकादश:

जिम्बाब्वे

इस मुकाबले को लेकर जिम्बाब्वे की संभावित एकादश पर बात की जाए तो उसमें कप्तान क्रेग इरविन के साथ रेगिस चकाबावा पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि मध्यक्रम में सीन विलियम्स, सिकंदर रजा और मिल्टन शुंबा पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी रहेगी।

संभावित एकादश – रीगस चकाबावा (विकेटकीपर), क्रेग इरविन (कप्तान), सीन विलियम्स, वेस्ली माधीवीरा, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, रेयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, लुक जोंगावे, वेलिंग्टन मसाकादजा, रिचर्ड नगारवा।

बांग्लादेश

बांग्लादेश की इस मुकाबले को लेकर संभावित एकादश पर बात की जाए तो ओपनिंग में लिटन दास और अनामुल हक जिम्मेदारी संभालेंगे, वहीं मध्यक्रम में नजमुल शांतो, आफिफ हुसैन के अलावा मुनीम शाहरियार पर जिम्मेदारी रहने वाली है। जबकि गेंदबाजी में मुस्ताफिजुर रहमान के अलावा शोरिफुल इस्लाम अहम भूमिका निभा सकते हैं।

संभावित एकादश – लिटन दास, अनामुल हक, नजमुल शांतो, आफिफ हुसैन, मुनीम शाहरियार, नुरुल हसन (कप्तान, विकेटकीपर), मोस्देक हुसैन, मेहदी हसन, शोरिफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, नसुम अहमद।

संभावित Dream11 टीम:

लिटन दास, रेगिस चकाबावा, आफिफ हुसैन, क्रेग इरविन (उप-कप्तान), अनामुल हक, सिकंदर रजा, सीन विलियमस, मेहदी हसन, मुस्ताफिजुर रहमान (कप्तान), लुक जोंगवे, नसुम अहमद।

close whatsapp