ZIM vs IND: अपने प्रशंसकों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं संजू सैमसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

ZIM vs IND: अपने प्रशंसकों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं संजू सैमसन

जर्नलिस्ट विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल में एक वीडियो को साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि संजू सैमसन अपने प्रशंसकों के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं और उनके साथ सेल्फी खिंचवा रहे हैं साथ ही उन्हें ऑटोग्राफ भी दे रहे हैं।

Sanju Samson. (Photo Source: Twitter)
Sanju Samson. (Photo Source: Twitter)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने ना ही सिर्फ 20 अगस्त को जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेल भारतीय टीम को तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की बढ़त दिलाई बल्कि तमाम प्रशंसकों के सपनों को भी पूरा किया जो उनसे मिलने को बेताब थे।

बता दें, दूसरे वनडे मुकाबले में 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 43* रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। जर्नलिस्ट विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल में एक वीडियो को साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि संजू सैमसन अपने प्रशंसकों के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं और उनके साथ सेल्फी खिंचवा रहे हैं साथ ही उन्हें ऑटोग्राफ भी दे रहे हैं। संजू सैमसन ने अभी तक भारतीय टीम के लिए ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं लेकिन उनके प्रशंसक बहुत हैं और यह वीडियो इस बात का सबूत है।

संजू सैमसन ने कई लोगों के साथ सेल्फी खिचवाई और तमाम लोगों को अपना ऑटोग्राफ भी दिया। इस वीडियो में तमाम दर्शकों ने यह भी बताया कि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज के साथ उन्हें समय बिताकर कैसा लगा।

संजू सैमसंग ने जीता अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया। जिंबाब्वे टीम ने 38.1 ओवरों में सभी विकेट्स खोकर 161 रन बनाए। मेजबान की ओर से सीन विलियम्स ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 7 ओवरों में 38 रन देकर 3 विकेट्स झटके।

जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की मैच जिताऊ पारी की बदौलत यह लक्ष्य मात्र 5 विकेट खोकर 25.4 ओवरों में ही बना लिया। संजू सैमसन ने इस मुकाबले में 3 कैच भी पकड़े। उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

संजू सैमसन के नंबरों की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक भारत के लिए 6 वनडे मुकाबलों में 53.67 के औसत से 161 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 54 रन का रहा है। वहीं 16 टी-20 मुकाबलों में 21.14 के औसत से उन्होंने 296 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में अभी तक का उनका सर्वाधिक स्कोर 77 रन का रहा है।

close whatsapp