मैदानी हाथापाई जिम्बाब्वे-आयरलैंड के खिलाड़ियों पर पड़ी भारी, ICC ने बैन के साथ ठोका भारी जुर्माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैदानी हाथापाई जिम्बाब्वे-आयरलैंड के खिलाड़ियों पर पड़ी भारी, ICC ने बैन के साथ ठोका भारी जुर्माना

जोश लिटिल पर रजा के साथ शारीरिक संपर्क बनाने का आरोप लगाया गया है।

Sikandar Raza and Josh Little. (Image Source: X)
Sikandar Raza and Josh Little. (Image Source: X)

जिम्बाब्वे के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा और आयरलैंड के गेंदबाजों कर्टिस कैंपर और जोश लिटिल पर 7 दिसंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले T20I मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

सिकंदर रजा पर आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें दो डिमेरिट अंक दिए गए हैं, जिसका अर्थ है कि जिम्बाब्वे के कप्तान को जारी तीन मैचों की T20I सीरीज के शेष दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है, क्योंकि 24 महीने की अवधि के भीतर उनके खाते में डिमेरिट अंक चार हो गए हैं।

आईसीसी ने खिलाड़ियों के खिलाफ लिया सख्त एक्शन

कर्टिस कैंपर और जोश लिटिल पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, और दोनों को एक-एक डिमेरिट अंक भी थमाया गया है, जो 24 महीनों की अवधि में उनका पहला अंक है। ICC ने कहा, ‘सिकंदर रजा, कर्टिस कैंपर और जोश लिटिल खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 का उल्लंघन करते हुए पाया गए, जो “खेल की भावना के विपरीत आचरण” से संबंधित है।

यहां पढ़िए: WPL Auction 2024: जाने कौन हैं Vrinda Dinesh, जिसने महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में मचाई सनसनी

कैंपर और लिटिल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, और आईसीसी मैच रेफरी के एमिरेट्स एलीट पैनल के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया है, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं, रजा ने अपने अपराध स्वीकार कर लिया, लेकिन श्री पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार नहीं किया। 8 दिसंबर को औपचारिक सुनवाई होगी।

अंपायरों ने लगाए ये आरोप

सिकंदर रजा पर कर्टिस कैंपर और जोश लिटिल की ओर आक्रामक रूप से हमला करने और अपना बल्ला दिखाने और अंपायर से दूर जाने का आरोप लगाया गया, जिन्होंने तनाव को शांत करने की कोशिश की थी। कैंपर पर रजा की ओर चढ़ाई करने का आरोप लगाया गया, जिसने ऑन-फिल्ड अंपायरों में से एक को किनारे कर दिया था।

वहीं, लिटिल पर रजा के साथ शारीरिक संपर्क बनाने का आरोप लगाया गया, क्योंकि जिम्बाब्वे के कप्तान ने शिकायत की थी कि आयरलैंड के गेंदबाज ने दौड़ने की कोशिश करते समय उसका रास्ता रोक दिया था। ऑन-फिल्ड अंपायर फोर्स्टर मुतिज़वा और इकोनो चाबी, थर्ड अंपायर लैंगटन रूसेरे और फोर्थ अंपायर क्रिस्टोफर फिरी ने ये आरोप लगाए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?