IPL 2024: ये तीन गेंदबाज CSK को जिताएंगे छठी ट्रॉफी, माही का फेयरवेल सीजन होगा और भी यादगार
पांच बार की आईपीएल चैंपियन है चेन्नई
अद्यतन - Feb 15, 2024 12:25 pm

आईपीएल के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले अब डेढ़ महीने से भी कम का समय बचा है। बता दें कि आईपीएल का आगामी सीजन मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं।
किसी भी समय आईपीएल के सीजन की घोषणा की जा सकती है। तो वहीं इस सीजन के लिए गत चैंपियन और पांच बार खिताब जीतने वाले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही है।
सीएसके ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में कुछ शानदार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। तो वहीं आगामी सीजन में हर बात की तरह इन तीन गेंदबाजों पर सभी फैंस की नजर रहने वाली है। तो आइए इन तीन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं-
1. महीश तीक्षणा
![]()
चेन्नई सुपर किंग्स का इतिहास रहा है कि यह अपनी टीम में स्पिनर्स पर खासा ध्यान रखती है। बीते समय में टीम के लिए मुथैया मुरलीधरण, सूरज रणदीप, रविंचद्रन अश्विन और शादाब जकाती जैसे दिग्गज स्पिन गेंदबाज खेल चुके हैं।
तो वहीं आगामी सीजन में एक बार फिर क्रिकेट फैंस की नजरें श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा (Maheesh Theekshana) पर रहने वाली है। चेपाॅक की स्पिन फ्रेंडली पिच को ध्यान में रखते हुए वह सीएसके के लिए काफी अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं।
धोनी तीक्षणा को नई और पुरानी गेंद से इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं साल 2022 और 2023 आईपीएल सीजन में तीक्षणा ने क्रमश 12 और 11 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, अब उनकी निगाहें अपने इस आंकड़े को सुधारने पर होंगी।