IPL 2022: अधिकतम बेस प्राइस वाले 3 खिलाड़ी जो किसी भी टीम के कप्तान बनने की क्षमता रखते हैं - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: अधिकतम बेस प्राइस वाले 3 खिलाड़ी जो किसी भी टीम के कप्तान बनने की क्षमता रखते हैं

कुछ मार्की खिलाड़ी ऐसे हैं जो विभिन्न आईपीएल टीमों के लिए कप्तानी के अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

3) श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer. (Photo Source: IANS)

श्रेयस अय्यर में निश्चित रूप से विभिन्न आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी दिलचस्पी दिखाती हुई नजर आएगी। आईपीएल नीलामी में विभिन्न टीमें अय्यर को एक वास्तविक कप्तानी की संभावना के रूप में देख रही होंगी।

अय्यर के पास अतीत में आईपीएल टीम का नेतृत्व करने का अनुभव है। 27 वर्षीय ने अय्यर ने आईपीएल के 2019 और 2020 संस्करणों में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का नेतृत्व किया है। जबकि कैपिटल्स 2019 सीजन में तालिका में तीसरे स्थान पर रही, वो टूर्नामेंट के 2020 संस्करण में उपविजेता रहे थे।

अय्यर ने अपने आईपीएल करियर में 2000 से अधिक रन बनाए हैं, उनका औसत भी 30 से अधिक का है। इसके साथ ही वह एक कप्तान होने के साथ-साथ टीम की बल्लेबाजी लाइनअप को भी मजबूत कर सकते हैं।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp