3 खिलाड़ी जो IPL 2024 में अंबाती रायडू की CSK में ले सकते हैं जगह  - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 खिलाड़ी जो IPL 2024 में अंबाती रायडू की CSK में ले सकते हैं जगह 

आईपीएल 2023 के बाद क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी रायडू ने 

Ambati Rayudu (Image Credit- Twitter)
Ambati Rayudu (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार पांचवी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। इसके साथ ही चेन्नई ने सबसे ज्यादा आईपीएल ट्राॅफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है।

हालांकि, आईपीएल 2023 जीतने के बाद टीम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। बता दें कि रायडू ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत साल 2010 में की थी और 7 साल मुंबई के लिए तो 6 साल चेन्नई के शानदार प्रदर्शन किया।

लेकिन अब आईपीएल में 4 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है, ऐसे में साल 20234 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश होगी। तो वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो रायडू को CSK में रिप्लेस कर कर सकते हैं। तो आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं-

1. निशांत संधू

बता दें कि साल 2022 अंडर 19 वर्ल्ड के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन पारी खेल, सुर्खियां बटोरने वाले निशांत संधू को आईपीएल 2022 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 60 लाख रूपए देखर अपनी टीम में शामिल किया था।

बता दें कि रायडू की तरह ही निशांत के एक मिडिल ऑर्डर बैट्समैन हैं। इसके अलावा धैर्य के साथ बड़ी तेजी से भी रन बनाने की कला भी निशांत को बखूबी आती है। ऐसे में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आगामी आईपीएल में चेन्नई में रायडू की जगह को वह भर सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp