अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इन तीन रिकॉर्ड्स को तोड़ नहीं पाए महेंद्र सिंह धोनी - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इन तीन रिकॉर्ड्स को तोड़ नहीं पाए महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी 60 मुकाबलों में की है जिसमें उन्होंने 40.64 के औसत से 3454 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 24 अर्धशतक मौजूद है।

2- टेस्ट प्रारूप में 100 मुकाबलों का आंकड़ा नहीं छू पाए एमएस धोनी

Stuart Binny and MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)
Stuart Binny and MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)

सिर्फ लिमिटेड ओवर्स में ही नहीं बल्कि टेस्ट प्रारूप में भी धोनी का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2005 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और इसी प्रारूप में उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच के बाद ही उन्होंने सबसे बड़े प्रारूप से संन्यास ले लिया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 38.09 के औसत और 59.12 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए हैं। इसमें 33 अर्धशतक, 6 शतक और 1 दोहरा शतक भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 224 रन की पारी खेली थी जो उनका टेस्ट प्रारूप में सर्वाधिक स्कोर है।

सबसे बड़ी बात यह है कि धोनी इस प्रारूप में ना तो 100 मुकाबले खेल पाए और ना ही 5000 रन पूरे कर पाए। वो 10 मैच और 124 रन से चूक गए। अपने आखिरी मुकाबले में धोनी ने पहली पारी में 11 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में वो 24 रन पर नाबाद रहे थे।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp