अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इन तीन रिकॉर्ड्स को तोड़ नहीं पाए महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी 60 मुकाबलों में की है जिसमें उन्होंने 40.64 के औसत से 3454 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 24 अर्धशतक मौजूद है।
अद्यतन - अक्टूबर 31, 2022 3:40 अपराह्न
3- भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट रन

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी पहली बार 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर में की थी जिसमें मेजबान ने प्रोटियाज़ को 3 दिन के भीतर ही मात दे दी थी।
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी 60 मुकाबलों में की है जिसमें उन्होंने 40.64 के औसत से 3454 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 24 अर्धशतक मौजूद है।
बता दें, भारतीय कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 5864 रन शामिल है। इसके बाद दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी है। महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में 224 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसकी वजह से टीम ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार मात दी थी।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो