IPL 2022: वो तीन टीमें जो श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए पैसा पानी की तरह बहा देंगी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: वो तीन टीमें जो श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए पैसा पानी की तरह बहा देंगी!

कई फ्रेंचाइजी श्रेयस अय्यर को खरीदकर अपनी टीम का कप्तान बनाने का कोशिश करेंगी।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer. (Photo: IANS)

श्रेयस अय्यर 22 गज की पट्टी पर कुछ शानदार प्रदर्शन के साथ आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने वाले बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2015 में दिल्ली फ्रेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने 33.76 की औसत से 439 रन बनाए। अय्यर ने पिछले कुछ सीजनों में टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

लेकिन 2018 के संस्करण में सबसे बड़ी चुनौती उनके सामने आई जब गौतम गंभीर ने खराब परिणामों के कारण कप्तानी से बीच में ही इस्तीफा दे दिया और मध्यक्रम के बल्लेबाज ने कप्तानी जिम्मेदारी ली। हालांकि वह उस सीजन में कुछ भी असाधारण नहीं कर सके। लेकिन परिणाम अगले कुछ वर्षों में देखने को मिले जहां दिल्ली ने उनकी कप्तानी में महानता हासिल की।

श्रेयस अय्यर ने नई दिल्ली कैपिटल्स को 2012 के बाद 2019 सीजन में अपने पहले प्लेऑफ में पहुंचाया, पहली बार टीम को 2020 में अपने पहले आईपीएल फाइनल में पहुंचाया, जहां वो एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार गए। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगने से पहले मुंबई का क्रिकेटर आईपीएल 2021 में DC का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार थे।

जबकि उन्होंने दूसरे फेज में वापसी की, फ्रेंचाइजी कप्तानी में कोई बदलाव नहीं करना चाहती थी क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले चरण में शानदार काम किया था। इस बीच, खबर ये आई थी कि अय्यर आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे, भले ही वह टीम की योजना में थे, लेकिन वो उन्हें कप्तान नहीं बनाना चाहते थे।

इस लेख में उन टीमों पर नजर डालेंगे जो श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2022 के लिए अपनी टीम में रखना चाहेंगी:

1) पंजाब किंग्स

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer. (Photo Source: Twitter)

श्रेयस अय्यर की तरह, केएल राहुल भी कथित तौर पर आईपीएल 2022 के लिए PBKS द्वारा बनाए रखने की योजना में थे, लेकिन उन्होंने रिलीज करने के लिए कहा क्योंकि वह टीम से जुड़े नहीं रहना चाहते थे। अब, मौजूदा टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उप-कप्तान आगामी सीजन में नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व करेंगे।

जबकि 2014 के फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स ने स्टार सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बरकरार रखा है, उन्होंने आईपीएल 2022 की नीलामी में नए सिरे से शुरुआत करने की उम्मीद के साथ कई बड़े नाम को रिहा किए हैं, जिसका मतलब है कि कप्तानी उन प्रमुख मुद्दों में से एक है जिसे फ्रेंचाइजी नए सीजन की शुरुआत से पहले निपटना चाहेगी।

इसलिए, जब ऑक्शन टेबल पर श्रेयस अय्यर के नाम की घोषणा की जाएगी, तो 2014 संस्करण के उपविजेता सभी को पछाड़ने की उम्मीद कर रहे होंगे और उन्हें कैश-रिच टूर्नामेंट के 15 वें संस्करण में अपने टीम में शामिल करने का प्रयास करेंगे।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp