3 क्रिकेटर्स जिन्होंने संन्यास की घोषणा कर सभी को कर दिया आश्चर्यचकित - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 क्रिकेटर्स जिन्होंने संन्यास की घोषणा कर सभी को कर दिया आश्चर्यचकित

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने संन्यास की घोषणा कर सभी लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।

1- सौरव गांगुली

Sourav Ganguly of India with the NatWest series Trophy. (Photo by Clive Mason/Getty Images)
Sourav Ganguly of India with the NatWest series Trophy. (Photo by Clive Mason/Getty Images)

2008 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव गांगुली ने इस बात की घोषणा की थी कि यह उनकी आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी और इसके बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

सौरव गांगुली ने अपने 15 साल के लंबे करियर में 424 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में 18575 रन बनाए जिसमें 107 अर्धशतक और 38 शतक मौजूद है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। सौरव गांगुली को दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में गिना जाता है।

ऐसे कई खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने उनकी कप्तानी में भारतीय टीम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया और तमाम लोगों का दिल जीता। सौरव गांगुली ‘दादा’ नाम से भी जाना जाता था और ऐसे कई रिकॉर्ड है जो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अपने नाम किए है।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp