भारत के खिलाफ 6 विकेट लेने वाले Jeffrey Vandersay के बारे में 4 दिलचस्प बातें जानकर हैरान हो जाएंगे आप
इस आर्टिकल में हम जेफ्री वेंडरसे की 4 दिलचस्प बातें बताएंगे जिन्होंने भारत के खिलाफ 6 विकेट लिए।
अद्यतन - Aug 5, 2024 1:44 pm
3. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 1 साल के लिए किया था निलंबित
जुलाई 2018 में, जेफ्री वेंडरसे को श्रीलंका क्रिकेट ने एक साल के लिए निलंबित कर दिया था और उनके वार्षिक अनुबंध शुल्क का 20% जुर्माना लगाया गया था। ऐसा वेस्टइंडीज दौरे के दौरान सेंट लूसिया में नाइट-आउट के कारण हुआ था, क्योंकि वह समय पर टीम होटल में वापस नहीं आ पाए थे।
हालांकि, उनके साथी समय पर होटल लौट आए, लेकिन Jeffrey Vandersay बहुत ज्यादा देर से आए, जिसकी वजह से उन्हें सीरीज के बीच में ही श्रीलंका वापस भेज दिया गया था। उस घटना के बारे में वेंडरसे ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, जिसमें उन्होंने माफी मांगी थी। बता दें कि, उनके इस हरकतों के लिए बोर्ड ने उन्हें पहले भी वार्निंग दी थी।
Hi guys. I would like to apologise to everyone for letting you all down. SLC have given me a suspended sentence for a year which I won’t take for granted and promise that i will do everything to make my country and team proud.
— Jeffrey Vandersay (@Vandersay) July 20, 2018