पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 151 रनों की पारी खेल रहमानुल्लाह गुरबाज ने 4 बड़ी उपलब्धियां हासिल की
रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान की ओर से 23 वनडे मुकाबलो में 43.09 के औसत और 86.65 के स्ट्राइक रेट से 948 रन बनाए हैं।
अद्यतन - अगस्त 26, 2023 12:53 अपराह्न

24 अगस्त को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में 1 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने 151 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्कों की मदद से 151 रनों की बहुमूल्य पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में विफल रहे।
उनकी इस पारी की वजह से अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 300 रन बनाए थे। हालांकि पाकिस्तान ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और एक विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
रहमानुल्लाह गुरबाज की इस पारी की कई लोगों ने जमकर प्रशंसा की। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने अपनी इस पारी के दौरान चार बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की।
4- पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

दूसरे वनडे मुकाबले में रहमानुल्लाह गुरबाज ने सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान के साथ काफी अच्छी साझेदारी की। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 227 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। वनडे प्रारूप में पाकिस्तान के खिलाफ यह दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।
उन्होंने रोहित शर्मा और शिखर धवन के पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा। रोहित और शिखर ने यह रिकॉर्ड 2018 में बनाया था।
हालांकि इस लिस्ट में पहले स्थान पर डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड है जिन्होंने वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 2017 में 284 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। उसे मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।