आईपीएल की वजह से रातो-रात करोड़पति बन गए यह पांच क्रिकेटर - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल की वजह से रातो-रात करोड़पति बन गए यह पांच क्रिकेटर

अभी तक इस टूर्नामेंट में कई अनुभवी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है।

2- ईशान किशन 2022 में

Ishan Kishan. (Photo Source: Twitter/Indian Premier League)
Ishan Kishan. (Photo Source: Twitter/Indian Premier League)

ईशान किशन 2018 से ही मुंबई इंडियंस टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। 5 साल मुंबई इंडियंस के साथ रहकर उन्होंने अपनी टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। 2020 संस्करण में उन्होंने 14 मुकाबलों की 13 पारियों में 145.76 के स्ट्राइक रेट से 516 रन बनाए थे।

2021 संस्करण के बाद मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को रिलीज कर दिया और सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया। 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन के ऊपर 15.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

तमाम लोग यह देखकर काफी हैरान थे कि आखिर क्यों इस फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज के ऊपर इतनी बड़ी बोली लगाई। ईशान किशन 2022 संस्करण के शुरुआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे लेकिन सीजन के खत्म होने तक उन्होंने 14 मुकाबलों में 120.11 के स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp