5 बार जब एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ एकतरफा
आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच बार के बारे में जब भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला एकतरफा रहा।
अद्यतन - सितम्बर 12, 2023 6:22 अपराह्न
3- एशिया कप 2018- भारत ने 8 विकेट और 126 रनों से जीत दर्ज की

एशिया कप 2018 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार शानदार मुकाबले खेले गए। पहला मैच 19 सितंबर को दुबई में हुआ।
उस समय के पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ और पाकिस्तान टीम 43 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से बाबर आजम ने 47 रन बनाए जबकि शोएब मलिक ने 43 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 15 रन से देकर तीन विकेट अपने नाम किया जबकि जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट झटके।
हालांकि तमाम लोगों को उम्मीद थी कि पाकिस्तान टीम के गेंदबाज भी इस मैच में अच्छी गेंदबाजी करेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भारत में इस मुकाबले को 29 ओवर में जीत लिया। उन्होंने आठ विकेट रहते इस मैच को अपने नाम किया।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो