5 बार जब एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ एकतरफा
आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच बार के बारे में जब भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला एकतरफा रहा।
अद्यतन - सितम्बर 12, 2023 6:22 अपराह्न
4- एशिया कप 2008- पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत दर्ज की

इसी सीजन में इन दोनों टीमों के बीच एक और मुकाबला इसी वेन्यू में खेला गया। हालांकि इस बार पाकिस्तान ने भारत को करारी शिकस्त दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 78 रनों की पारी खेली जबकि रोहित शर्मा ने 58 रन बनाए। वीरेंद्र सहवाग ने 49 रनों का योगदान दिया।
जवाब में नासिर जमशेद के 53 रन और सलमान बट के 36 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने शुरुआती 7 ओवर में 65 रन बनाए। इसके बाद यूनुस खान ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की और 117 गेंद में 123 रनों की नाबाद पारी खेली। मिस्बाह उल हक ने 70* रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान इस मैच को पांच ओवर रहते और 8 विकेट से अपने नाम किया।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो