BGT 2024-25: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में भारत की हार के 5 कारण?

BGT 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में भारत की हार के 5 कारण?

IND Vs AUS: भारतीय टीम 10 साल बाद हारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, आइए जानते हैं भारत की हार के 5 बड़े कारण।

2. जसप्रीत बुमराह पर हद्द से ज्यादा निर्भर होना 

इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और भारत को बार-बार मैच में वापस कराई। बुमराह ने सीरीज में 13.06 की औसत से सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए, इसके साथ ही उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

फिर भी सच्चाई यह थी कि बुमराह के पास विकेट लेने में मदद करने वाला कोई गेंदबाज नहीं था। मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन ज्यादा विकेट नहीं ले सके। आकाशदीप ने भी सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की, लेकिन विकेट लेने में असफल रहे। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।

जसप्रीत बुमराह की तरह टीम को लीड करने वाले कोई अन्य तेज गेंदबाज नहीं होने के कारण, भारत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम पर निरंतर दबाव बनाने में असमर्थ था। टीम को मोहम्मद शमी की कमी भी महसूस हुई।

3. रोहित-विराट का फॉर्म

भारत के दो सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन ने सभी को निराश किया है। पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद रोहित पूरी सीरीज में महत्वपूर्ण रन बनाने में नाकाम रहे, जिससे मध्यक्रम पर काफी दबाव आ गया। देखा गया कि रोहित शर्मा की फॉर्म का दबाव रोहित की कप्तानी पर भी था। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के बाद से ही खराब फॉर्म से गुजर रहे थे।

वहीं, भारत के टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक होने के बावजूद विराट कोहली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे। उन्होंने पर्थ में शतक बनाया, लेकिन उसके बाद के सभी मैचों में असफल रहे। ऑस्ट्रेलिया की चुनौतीपूर्ण पिचों पर दबदबा बनाने में माहिर विराट ने निराश किया। इससे भारत की बल्लेबाजी में एक बड़ा अंतर पैदा हो गया। इन बड़े नामों का मैच में न चलना एक और कारण बना।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp