5 चीजें जो मुंबई इंडियंस के आखिरी बार आईपीएल (IPL) मैच जीतने के बाद से बदल गई हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 चीजें जो मुंबई इंडियंस के आखिरी बार आईपीएल (IPL) मैच जीतने के बाद से बदल गई हैं

मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2022 के सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है

Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)
Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)

मुंबई इंडियंस (MI) ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में एक भी जीत दर्ज नहीं की है। निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस (MI) टीम के लिए यह भूलने वाला दौर रहा है, जिसने लगातार आठ मैच गंवाए हैं और यह अनचाही उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। उनके रिटेंशन पिक्स की घोषणा के बाद चीजें ठीक चल रही थीं, लेकिन IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में उनका प्रदर्शन खराब रहा, जो चल रहे बुरे दौर का एक मुख्य कारण है।

इस सीजन में टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन की नाकामी ने उन्हें पावरप्ले के ओवरों में अच्छी शुरुआत दिलाने से रोक दिया है। हालांकि मध्य क्रम में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। लेकिन, विकेट लेने के विकल्पों की कमी और बुमराह के औसतन प्रदर्शन ने भी उनके लिए परशानी खड़ी की है।

मुंबई इंडियंस के आखिरी बार आईपीएल (IPL) में मैच जीतने के बाद से जो चीजें बदली हैं…

1 – ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता

Australian Team ( Photo source: Twitter)
Australian Team ( Photo source: Twitter)

टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 स्टेज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच लीग मैचों में चार जीत हासिल की और अगले स्टेज के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। सेमी-फाइनल में, उन्होंने पाकिस्तान का सामना किया और रोमांचक अंदाज में 177 रनों के लक्ष्य का पीछा किया। विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने शाहीन अफरीदी के ओवर में तीन छक्के लगाकर लक्ष्य को हासिल किया।

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ था। गेंद के साथ औसतन होने के बाद, वे फिर से 173 का पीछा करने में सफल रहे, जिसमें मिशेल मार्श और डेविड वार्नर ने अर्धशतक बनाए। सलामी बल्लेबाज वार्नर को सात मैचों में 289 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 वर्ल्ड कप खिताब था। उन्होंने पांच बार, 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) वर्ल्ड कप जीता है।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp