क्रिकेट मैदान के 5 अनोखे शॉट जिनको खिलाड़ियों ने कर दिया फेमस
पिछले एक दशक में एबी डी विलियर्स, ब्रैंडन मैकुलम और ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान ऐसे शॉट लगाए हैं, जिनको देखने के बाद सभी एक बार जरूर हैरानी में पड़ गए।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अप्रैल 9, 2022 7:03 अपराह्न
4- डगलस मार्लियर- रैंप शॉट

आज के समय में रैंप शॉट का प्रयोग सभी प्रकार के बल्लेबाज करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पहली बार इस शॉट का प्रयोग किसने किया था?
ज़िम्बाब्वे टीम के बल्लेबाज डगलस मार्लियर ने पहली बार रैंप शॉट का प्रयोग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था जब वो जबरदस्त मुकाबले में ग्लेन मैक्ग्रा के खिलाफ आखिरी ओवर खेल रहे थे ।
ज़िम्बाब्वे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। डगलस ने आखिरी ओवर की पहली गेंद में रैंप शॉट खेलकर चौका जड़ दिया। इस ओवर में डगलस ने मैक्ग्रा को दो चौकें रैंप शॉट पर लगाए।
डगलस के बाद तमाम बल्लेबाज जैसे पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक, इंग्लैंड के जॉस बटलर, दक्षिण अफ्रीका के एबी डी विलियर्स सहित तमाम ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस शॉट को कई बार खेलकर ना ही सिर्फ चौके और छक्के मारे हैं बल्कि कई मुकाबले भी जिताए हैं।