पहला वनडे मैच जीतने के बाद भावुक हुए शिखर, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच भारत ने 10 विकेट से अपने नाम किया।
अद्यतन - Jul 13, 2022 12:35 pm

टीम इंडिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 12 जुलाई (मंगलवार) को खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ अपने बॉन्ड को लेकर बात की। इस मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में इंग्लैंड को हराया। 111 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने बिना किसी परेशानी के मैच को अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान रोहित और धवन की जोड़ी ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए एक उपलब्धि हासिल की और उनकी जोड़ी वनडे में 5000 रन बनाने वाली चौथी सलामी जोड़ी बन गईं। वे सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद इस रिकॉर्ड को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय सलामी जोड़ी हैं।
मैच खत्म होने के बाद शिखर धवन ने किया इमोशनल ट्वीट
मैच के बाद, खुश शिखर धवन ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने पर खुशी व्यक्त करने के लिए एक ट्वीट किया और इसके साथ ही वो टीम की शानदार जीत से भी संतुष्ट दिखे। धवन ने अपने ट्विटर पोस्ट में अपनी और रोहित की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, “9 साल बाद, बॉन्ड अभी भी मजबूत है @ ImRo45। टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए बधाई।”
यहां देखिए शिखर धवन का वो ट्वीट
9 years on, the bond is still strong 💪 @ImRo45 Congratulations to the Team India for the spectacular victory ✌️ #IndVsEng #ODISeries pic.twitter.com/eWiQvCP3zq
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 12, 2022
बता दें कि, रोहित और धवन दोनों ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एक साथ पारी की शुरुआत की थी और उसके बाद से दोनों ने पिछले कुछ वर्षों में मेन इन ब्लू को कई मैच विनिंग शुरुआत दी है। इस बीच मैच के बाद रोहित शर्मा ने भी शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करने को लेकर बात की। रोहित ने यह भी बताया कि वे एक-दूसरे को कैसे अच्छी तरह समझते हैं।
पोस्ट मैच प्रेजेंटशन में रोहित शर्मा ने कहा कि, “धवन और मैंने एक साथ बहुत सारी क्रिकेट खेली है। हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं, पहली गेंद को छोड़कर (जब रन आउट का मौका था)। हम जानते हैं कि वह हमारे लिए क्या कर सकता है, वो एक बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी है।”