दूसरे वनडे में पाकिस्तान से बदला लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने की यह तैयारी
अद्यतन - Jan 22, 2019 10:57 am

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। यह मैच डरबन के किंग्समेड ग्राउंड पर खेला जाएगा, जहां पाकिस्तान ने 8 में से 5 मैच जीते हैं। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को आसानी से मात देने के बाद दक्षिण अफ्रीका के समर्थक यह मानकर चल रहे थे कि वनडे सीरीज में भी मेजबान टीम का ही दबदबा रहेगा। इमाम उल हक और मोहम्मद हफीज की पारियों की मदद से पाकिस्तान से उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
इन दो क्षेत्रों पर दक्षिण अफ्रीका को करना होगा काम : पहले मैच में मिली हार से बौखलाया दक्षिण अफ्रीका हर हाल में यह मैच जीतना चाहता है। उसने इस हार का बदला लेने के लिए खास प्लान तैयार किया है। दक्षिण अफ्रीका को अगर यह मैच जीतना है तो उसके सलामी बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे। साथ ही उनके गेंदबाजों को भी बेहतर गेंदबाजी कर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बड़ी साझेदारी करने से रोकना होगा।
दक्षिण अफ्रीका का टीम संयोजन : ऐसा माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं करेगी और उसी टीम के साथ दूसरे वनडे में भी खेलेगी। हालांकि वह पहले तीन बल्लेबाजों के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकती है। अपने पहले ही मैच में 93 रनों की शानदार पारी खेलने वाले रासी वान डर डुसेन इस मैच में हैंडरिक्स या अमला के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। क्वांटन डी कॉक की अनुपस्थिति में कालसन इस मैच में भी विकेटकीपर की भूमिका में होंगे।
संभावित प्लेइंग इलेवन : रिज हैंडरिक्स, हाशिम अमला, रासी वान डर डुसेन, फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), हैनरिच कालसन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ड्वेन पैटरिक्स, एडिले पेहलूकवेयो, इमरान ताहिर, कागिसो रबादा, डुआने ओलिवर
पाकिस्तान का टीम संयोजन : पिछले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम में किसी भी प्रकार के बदलाव की कोई संभावना नहीं है। टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाज काफी अनुभवी है और वह अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभाना जानते हैं। उस्मान खान फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं है, ऐसे में शाहिन अफरीदी या मोहम्मद आमिर को टीम में शामिल किया जा सकता है।
संभावित प्लेइंग इलेवन : फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान), फहीम अशरफ, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, शाहीन अफरिदी/ मोहम्मद आमिर।