विराट कोहली ने दिया ऐसा जवाब जिसकी हर तरफ हो रही चर्चा
कोहली से पत्रकार ने इंग्लैंड दौरे पर उनकी तैयारियों को लेकर सवाल पूछा था।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अगस्त 6, 2021 11:13 अपराह्न

भारतीय कप्तान विराट कोहली जिनकी चर्चा मैदान में शानदार बल्लेबाजी के लिए की जाती है उनका फील्ड से बाहर स्वभाव भी लोगों के साथ काफी अच्छा देखने को मिलता है। कोहली चाहे मैदान के अंदर हों या बाहर वह सभी जगह लोगों का दिल अपने तरीके से जीतने में हमेशा कामयाब रहे हैं। इसी में एक वाक्या इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने के पहले उस समय देखने को मिला जब कोहली ने प्रेस कॉफ्रेंस में एक सवाल का शानदार तरीके से जवाब दिया और वह भी सिर्फ एक शब्द में।
दरअसल पत्रकार ने कोहली को इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले उन्हें शुभकामना देते हुए उन्हें उनके रिकॉर्ड को लेकर भी बताया। यह सभी को पता है कि विराट कोहली भारतीय टीम के साल 2018 के इंग्लैंड दौरे में सबसे सफल बल्लेबाज थे, जिसमें उन्होंने 10 पारियों में 593 रन बनाए थे।
पत्रकार ने कोहली से कहा कि आप के लिए इंग्लैंड का पिछला दौरा काफी शानदार रहा था, लेकिन इस बार आप से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। सभी की नजरें आप के प्रदर्शन पर हैं तो क्या आप इस सीरीज के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कुछ अलग तरीके से तैयारी कर रहे हैं।
कोहली ने थोड़ी देर सोचने के बाद कैमरे की तरफ देखते हुए कहा नहीं और इसी के साथ वह दूसरे सवाल की तरफ बढ़ गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आने के बाद सभी फैंस कोहली के जवाब देने के तरीके को बेहद पसंद कर रहे हैं।
इंग्लैंड दौरे की नहीं हुई अच्छी शुरुआत
हालांकि विराट कोहली के लिए इंग्लैंड दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उन्हें नॉटिंघम टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पहली पारी के दौरान जेम्स एंडरसन ने उन्हें पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया। एंडरसन ने इससे पहले भी कोहली को साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर काफी परेशान किया था। जिसके बाद पिछले दौरे पर उन्होंने बेहतर तैयारी के साथ एकबार भी जेम्स एंडरसन को अपना विकेट हासिल करने का मौका नहीं दिया।
यहां पर देखिए कोहली के जवाब के बाद सोशल मीडिया पर आई क्या प्रतिक्रिया:
Reporter be like: pic.twitter.com/iXkbBElyjk
— 🐇 (@Hyppocriite) August 5, 2021
https://twitter.com/RS1744/status/1423305050026168327
Memers to Virat bhai 😂 pic.twitter.com/fuPQ4685dL
— Timeinfinity00 (@Timeinfinity001) August 5, 2021
After that 'Nahi'
My mind : pic.twitter.com/OAjsIMCQu4— .. (@okkkkkkkiiuueue) August 5, 2021
https://twitter.com/dark_Nebula1/status/1423305098994671619
The way he said that, deadpan. 😂😂😂
— Ajit Yadav (@bloggeray23) August 6, 2021
🤣🤣🤣🤣🤣🤣 nailed it
— Jazzy (@_jk0607_) August 5, 2021