पहले वनडे में सस्ते में आउट हुए विराट कोहली तो फैन ने पूछा- 'कितनी बार दिल तोड़ोगे' - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहले वनडे में सस्ते में आउट हुए विराट कोहली तो फैन ने पूछा- ‘कितनी बार दिल तोड़ोगे’

पहले वनडे मैच में महज 8 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली।

Virat Kohli (Photo Source : disney+hotstar)
Virat Kohli (Photo Source : disney+hotstar)

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के गेंदबाजों ने पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए विंडीज टीम को पहले महज 176 रनों पर समेट दिया। भारत के लिए युजवेद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की।

विंडीज टीम से मिले 177 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इशान किशन ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा 60 रन बनाकर आउट हुए, और वो अपनी इस पारी से टीम इंडिया को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मैदान पर एंट्री हुई पूर्व कप्तान विराट कोहली की।

महज 8 रन बनाकर चलते बने विराट कोहली

विराट कोहली को इस मैच में बतौर खिलाड़ी देख फैंस बेहद खुश हुए, उन्होंने आते ही दो गेंदों में लगातार दो चौके लगाए और उनकी बल्लेबाजी को देखकर एक बार फैंस उनसे अच्छी पारी की उम्मीद करने लगे। लेकिन इसके बाद आया एक ट्विस्ट, दो गेंदों में दो चौके खाने के बाद विंडीज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने अगली गेंद वाइड फेंकी, और ठीक उसके एक गेंद बाद उन्होंने एक शॉट पिच गेंद डाली और वहां विराट कोहली खुद को पूल शॉट खेलने से रोक नहीं पाए और केमार रोच को अपना कैच थमा बैठे।

विराट कोहली के इस खराब शॉट को देखकर फैंस बेहद निराश हुए और सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। कुछ ने विराट को इस लापरवाही भरे शॉट के लिए जमकर कोसा तो वहीं कुछ फैंस उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने की सलाह देते हुए नजर आए।

वहीं अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने टीम इंडिया 118 रन पर चार विकेट गंवा चुकी है। टीम इंडिया के टॉप चार बल्लेबाज रोहित, ईशान, विराट और ऋषभ पंत आउट हो चुके हैं और फिलहाल क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा मौजूद हैं।

विराट कोहली के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/chintangajjar05/status/1490310831661535238?s=20&t=mrGmLiuxlu9QIAwmQAIlpg

https://twitter.com/Kabir_S8/status/1490310816578502657?s=20&t=mrGmLiuxlu9QIAwmQAIlpg

https://twitter.com/ImGRS18Viratian/status/1490312480110759944?s=20&t=mrGmLiuxlu9QIAwmQAIlpg

https://twitter.com/Ruhi37943147/status/1490312382693969925?s=20&t=mrGmLiuxlu9QIAwmQAIlpg

https://twitter.com/Ruhi37943147/status/1490312879991570435?s=20&t=mrGmLiuxlu9QIAwmQAIlpg

https://twitter.com/Hameed_Honey1/status/1490310845493956612?s=20&t=mrGmLiuxlu9QIAwmQAIlpg

close whatsapp