पहले वनडे में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद भी विराट कोहली मैदान में हंसते रहे
BCCI ने इंस्टाग्राम पर वनडे मैच के बाद साझा की एक तस्वीर।
अद्यतन - फरवरी 7, 2022 8:16 पूर्वाह्न

टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को मात दे दी, वहीं इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर थी। लेकिन एक बार फिर से इस पूर्व कप्तान ने अपने सभी फैन्स और टीम को निराश किया, जहां विराट सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं अब उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो बिना किसी टेंशन के नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि जैसा उनको अपने प्रदर्शन का कोई फर्क नहीं पड़ा हो।
वनडे में विराट फिर हुए फेल, वायरल हुई हंसी वाली फोटो
बीते कुछ समय से विराट कप्तानी को लेकर संघर्ष करते नजर आए थे, जहां एक-एक करके उनकी हर फॉर्मेट की कप्तानी जा चुकी है। वहीं अब वो बतौर खिलाड़ी ही मैदान में उतर रहे हैं, लेकिन कल हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के दौरान उनका प्रदर्शन एक बार फिर से कुछ खास नहीं रहा। दूसरी ओर विराट के बल्ले से आखिरी शतक साल 2019 में निकला था और उसके बाद से सिर्फ अगले शतक का इंतजार ही चल रहा है।
*BCCI ने इंस्टाग्राम पर वनडे मैच के बाद साझा की एक तस्वीर।
*इस तस्वीर में कप्तान रोहित के साथ नजर आ रहे हैं पूर्व कप्तान विराट।
*वहीं इस तस्वीर में विराट और रोहित किसी बात पर हंस रहे हैं।
*इसी तस्वीर में विराट नजर आ रहे हैं एक दम टेंशन फ्री।
BCCI ने साझा की है ये तस्वीर
गेंदबाजों ने बनाया टीम इंडिया का काम
वहीं पहले वनडे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, जो टीम के पक्ष में भी गया और फिरकी की फनकार के आगे वेस्टइंडीज टीम ढेर हो गई। जहां टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए चहल और सुंदर ने टीम इंडिया के लिए जीत की कहानी पहले ही लिख दी थी और बाद में रोहित ने भी कप्तानी पारी खेलकर मैदान पर धमाकेदार वापसी की।