युजवेंद्र चहल ने लिया रोहित के डांट का बदला, सोशल मीडिया पर उड़ाया उनका मजाक - क्रिकट्रैकर हिंदी

युजवेंद्र चहल ने लिया रोहित के डांट का बदला, सोशल मीडिया पर उड़ाया उनका मजाक

युजवेंद्र चहल ने एक ट्वीट में रोहित शर्मा को जवाब दिया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।

Rohit Sharma and Yuzvendra Chahal. (Photo source: Twitter/BCCI)
Rohit Sharma and Yuzvendra Chahal. (Photo source: Twitter/BCCI)

भारत के पूर्णकालिक एकदिवसीय कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के कार्यकाल की शुरुआत पहले ही जीत के साथ हुई है और मेजबान टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले दो मैच आसानी से जीतने के बाद, भारतीय टीम 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच में व्हाइटवॉश दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

इस बीच, विंडीज आखिरी मुकाबले में अपने गौरव को बचाने की कोशिश कर रही होगी। तीसरे और अंतिम वनडे मैच से पहले, कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल कुछ मौज-मस्ती करने के मूड में नजर आए और उन्होंने इसके लिए रोहित को निशाना बनाया। दरअसल दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग करने के दौरान चहल को कप्तान रोहित ने बीच मैच में जमकर डांटा था और उन्हें अपने फील्डिंग पर दौड़कर जाने को कहा।

सोशल मीडिया पर चहल ने ली रोहित की चुटकी

शर्मा द्वारा चहल को डांटने का वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चहल, जो भारतीय ड्रेसिंग रूम में मजाक-मस्ती के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपने कप्तान पर कटाक्ष करने के लिए एक मजेदार ट्वीट किया। अपने सोशल मीडिया पर हरियाणा के क्रिकेटर ने रोहित शर्मा को जवाब देते हुए लिखा कि, ‘कप्तान का हुक्म सरआंखों पर’

Yuzvendra Chahal. (Photo Source: Twitter)
Yuzvendra Chahal. (Photo Source: Twitter)

दरअसल दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के रन चेज के 45 वें ओवर में रोहित काफी गंभीर मूड में थे, जब ऐसा लग रहा था कि विंडीज टीम के आखिरी के बल्लेबाज ओडियन स्मिथ और अल्जारी जोसेफ मैच को अपनी तरफ ले जाएंगे। उसी वक्त रोहित शर्मा को युजवेंद्र चहल से कहते सुना गया कि, “एक काम कर पीछे जा, इधर आ। क्या हुआ तेरेको भाग क्यों नहीं रहा है ठीक से? चल उधर भाग।”

वही मैच की बात करें तो भारत ने अपने 50 ओवरों में सूर्यकुमार यादव के 64 रनों और उप-कप्तान केएल राहुल के 49 रनों के साथ कुल 237/9 का स्कोर बनाया। वाशिंगटन सुंदर (24) और दीपक हुड्डा (29) की मध्यक्रम की जोड़ी ने भी भारतीय पारी में कुछ कीमती रन जोड़े। जवाब में, कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच जिताने वाला स्पैल फेंका और सुनिश्चित किया कि भारत 44 रन से जीत दर्ज करे। उन्होंने अपने नौ ओवरों में तीन मेडन सहित 1.3 की इकॉनमी रेट से 4/12 के आंकड़े के साथ अपना स्पेल समाप्त किया।

close whatsapp