IPL 2022 मेगा ऑक्शन का पहला दिन समाप्त होने के बाद सभी फ्रेंचाइजियों के पास पर्स में कितने पैसे बचे डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 मेगा ऑक्शन का पहला दिन समाप्त होने के बाद सभी फ्रेंचाइजियों के पास पर्स में कितने पैसे बचे डालिए एक नजर

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी।

IPL Trophy. (Photo Source: IPL/BCCI)
IPL Trophy. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 फरवरी को बेंगलोर में किया गया जिसमें पहले दिन की नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजियों के बीच में काफी खिलाड़ियों को लेने के लिए एक दिलचस्प सी होड़ देखने को मिली। 2 दिन तक चलने वाले मेगा ऑक्शन में 600 खिलाड़ियों को लेकर बोली लगाई जानी है। इसमें कई बड़े नामों को लेकर पहले दिन बोली लगाई गई जिसमें कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर किसी ने भी अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई।

हालांकि पहले दिन के ऑक्शन के दौरान बोलीकर्ता ह्यूग एडमेड्स के साथ भी हादसा देखने को मिला जब वह आयोजन सभा में अचानक से बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके चलते नीलामी को 1 घंटे तक रोकने का फैसला लिया गया और इसके बाद आगे की प्रक्रिया को चारू शर्मा ने बढ़ाया वहीं ह्यूग को स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के अनुसार आराम की सलाह दी गई।

वहीं पहले दिन के ऑक्शन की समाप्ति के बाद यदि सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास बची रकम को लेकर बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स के पास सबसे ज्यादा 20 करोड़ 45 रुपए हैं। वहीं इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास 16 करोड़ 50 लाख रुपए हैं। जबकि पहले दिन की नीलामी समाप्त होने के साथ सबसे कम पैसे लखनऊ सुपरजायंट्स के पास हैं, जिनके पास सिर्फ 6 करोड़ 90 लाख रुपए बचे हैं।

पहले दिन के ऑक्शन के दौरान जहां कुछ फ्रेंचाइजी अपनी पुराने खिलाड़ियों को वापस टीम में शामिल करने का प्रयास करते हुए दिखाई दी जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स साफतौर पर सफल कही जा सकती है। जिन्होंने दीपक चाहर, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा और ड्वेन ब्रावो को एकबार फिर से अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही।

मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन के लिए खोल दी अपनी तिजोरी

जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को फिर से अपनी टीम में शामिल करने के लिए 14 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने भी युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को खरीदने के लिए 15 करोड़ 25 लाख रुपए की भारी भरकम रकम को खर्च कर दिया। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है, कि वह अपने अहम खिलाड़ी को ऑक्शन में खरीदने का मन बनाकर उतरे थे।

इसके अलावा अन्य बड़े नामों को लेकर बात की जाए तो डेविड वॉर्नर जहां एकबार फिर से दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो और कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स की टीम खरीदने में सफल रही। इसके अलावा रवि अश्विन और युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा।

पहले दिन के ऑक्शन की समाप्ति के बाद सभी फ्रेंचाइजियों के पर्स में बचे इतने करोड़ रुपए

पर्स रिमेनिंग
टीम पर्स (INR करोड़ रुपए में)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 20.45
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 16.5
गुजरात टाइटन्स (GT) 18.85
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 12.65
लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) 6.9
मुंबई इंडियंस (MI) 27.85
पंजाब किंग्स (PBKS) 28.65
राजस्थान रॉयल्स (RR) 12.15
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 9.25
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 20.15

 

close whatsapp