2022 की IPL मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी द्वारा की गई 5 सबसे बड़ी गलतियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

2022 की IPL मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी द्वारा की गई 5 सबसे बड़ी गलतियां

2022 IPL मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे इशान किशन।

Liam Livingstone. (Photo by Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)
Liam Livingstone. (Photo by Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के लिए दो दिवसीय मेगा ऑक्शन का समापन हो चुका है। भारतीय टी-20 टूर्नामेंट के 15वें संस्करण से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वॉड तैयार कर लिए हैं। इस ऑक्शन के दौरान सबसे महंगे खिलाड़ी इशान किशन रहे, क्योंकि मुंबई इंडियंस (MI) ने उनके लिए 15.25 करोड़ की भारी राशि खर्च की।

पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फ्रेंचाइजी भी इशान किशन के लिए ऑक्शन टेबल पर मुंबई इंडियंस को टक्कर देती हुई नजर आई। दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर ने भी बड़े सौदे किए और उन्हें 14 करोड़ और 12.25 करोड़ का रकम मिला। लेकिन ऑक्शन में फिर, IPL फ्रेंचाइजी ने कुछ खिलाड़ियों को चुनकर ऐसी गलतियां भी की जो आगे भविष्य में उन्हें बड़ा नुकसान पंहुचा सकता है।

आइए इस लेख में ऐसी ही IPL फ्रेंचाइजी द्वारा की गई ऐसी 5 गलतियों पर एक नजर डालते हैं-

5) RR का 3.8 करोड़ रुपये में रियान पराग को खरीदना

Riyan Parag, IPL, RR
Riyan Parag. (Photo: Kuntal Chakrabarty/IANS)

यह राजस्थान फ्रेंचाइजी द्वारा ली गई एक ऐसी निर्णय था जिसकी काफी आलोचना हो रही है। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अनकैप्ड क्रिकेटर रियान पराग को खरीदने के लिए करीब 4 करोड़ रुपये खर्च किए। पराग ने आईपीएल के 2021 संस्करण में एक निराशाजनक प्रदर्शन किया, और यहां तक ​​​​कि सवाल भी थे कि क्या उन्हें पिछले साल प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना चाहिए था या नहीं।

आईपीएल के 2021 संस्करण में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 पारियों में 11.63 की औसत से सिर्फ 93 रन बनाए। लेकिन इसके बावजूद, RR ने एक ऐसे खिलाड़ी की सेवाओं की खरीद के लिए पैसे खर्च किए, जिसने कई अवसर दिए जाने के बावजूद अपनी योग्यता साबित नहीं की। अब ये देखना होगा कि क्या रियान पराग इस सीजन अपनी फ्रेंचाइजी के भरोसे पर खड़े उतरते हैं या नहीं।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp