भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले में भी जीत हासिल करने के साथ सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने पर होगी।

Indian cricket team (Image Source: BCCI Twitter)
Indian cricket team (Image Source: BCCI Twitter)

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज शानदार तरीके से करते कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। जिसके बाद अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे टी-20 मुकाबले को भी अपने नाम करने के साथ सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर है। पहले टी-20 मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के जीत में अहम योगदान दिया था।

हालांकि कुछ बेहतर प्रदर्शन के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए कुछ चिंता की बात है जिसमें विराट कोहली का फॉर्म अब तक उस स्तर का देखने को नहीं मिला जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं। लेकिन कप्तान रोहित को भरोसा है कि जल्द ही कोहली के बल्ले से सभी को एक बड़ी पारी देखने को मिलेगी। वहीं विंडीज टीम को लेकर बात की जाए तो उन्हें इस दौरे पर एक भी मैच में जीत हासिल नहीं हो सकी है।

पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 से 15 रन कम बना सकी जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। वेस्टइंडीज के लिए इस मैच में बल्ले से जहां निकलस पूरन जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आए वहीं गेंद से रोस्टन चेज ने टीम को मैच में बनाए रखने की कोशिश की लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिल सका।

मैच जानकारी:

दूसरा टी-20 – भारत बनाम वेस्टइंडीज

स्थान – ईडन गार्डन्स, कोलकाता

दिन और समय – 18 फरवरी, भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेले जाने वाले इस दूसरे टी-20 मैच में भी पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद मुफीद ही कही जा सकती है। जिसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को ओस के आने से और लाभ मिल सकता है और ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए दिख सकती है।

संभावित अंतिम एकादश

भारत

इस मैच को लेकर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की जाए तो उसमें किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं जताई जा रही है। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत करते हुए दिख सकते हैं, वहीं श्रेयस अय्यर को अभी भी बाहर ही बैठना पड़ेगा।

संभावित एकादश – रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।

वेस्टइंडीज

विंडीज टीम की इस मैच को लेकर किसी तरह की बदलाव की संभावना काफी कम दिखाई दे रही है। जिसमें बल्लेबाजों में निकलस पूरन के अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना होगा।

संभावित एकादश – ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, निकलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, रोवमन पॉवेल, अकील हुसैन, कायरन पोलार्ड (कप्तान), ओडियन स्मिथ, फेबियन एलन, रोमारियो शेफर्ड, शैल्डन कोट्रेल।

संभावित Dream11 टीम:

निकलस पूरन, रिषभ पंत, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स (उप-कप्तान), कायरन पोलार्ड, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, ओडियन स्मिथ, रवि बिश्नोई।

close whatsapp