लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होने वाले मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
फखर जमान के बल्ले से अब तक इस सीजन में एक शतक और 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - फरवरी 19, 2022 6:32 अपराह्न

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 के सीजन के लीग मैच अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहे हैं। जिसमें अभी तक सिर्फ मुल्तान सुल्तान को छोड़कर अन्य कोई भी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह को पूरी तरह सुनिश्चित नहीं कर पाई है। हालांकि इस समय लाहौर कलंदर्स के प्रदर्शन को देखते हुए उनका पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है, जिसमें उनकी कोशिश पहले 2 स्थान के साथ लीग मैचों का अंत करने पर होगी।
PSL के इस सीजन में लाहौर कलंदर्स की टीम ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते टीम 10 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं अब उनका अगला मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम के साथ है, जिनको उन्होंने इस सीजन की शुरुआत में 8 रनों से मात दी थी।
अभी तक इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 में जीत जबकि 4 में हार का सामना किया है। टीम 8 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है और ऐसे में उनके लिए आने वाले अन्य मुकाबले प्लेऑफ में पहुंचने की नजर से काफी महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं।
मैच जानकारी:
मैच 27 – लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड
स्थान – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
दिन और समय – 19 फरवरी, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
पिच रिपोर्ट
लाहौर की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर अभी तक बल्लेबाजी करना काफी आसान काम जरूर दिखाई दिया है, लेकिन दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा मुश्किल रहा है, जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।
संभावित अंतिम एकादश:
लाहौर कलंदर्स
लाहौर कलंदर्स की टीम को लेकर बात की जाए तो अब तक बल्ले से फखर जमान का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके बाद अब बाकी बचे अहम मुकाबलों में टीम को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
संभावित एकादश – अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान, कामरान गुलाम, मोहम्मद हफीज, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, डेविड वीजे, राशिद खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, जमान खान।
इस्लामाबाद यूनाइटेड
इस्लामाबाद के लिए अब तक यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसके बाद उनके लिए यह मैच अब काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। कप्तान शादाब खान से टीम को गेंद के साथ बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
संभावित एकादश – रहमनुल्लाह गुरबाज, मुबासिर खान, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), आसिफ अली, फहीम अशरफ, लियम डॉसन, मर्चेंट डी लॉन्ग, हसन अली, वकास मकसूद, जहीर खान।
संभावित Dream11 टीम:
रहमनुल्लाह गुरबाज, आजम खान (उप-कप्तान), आसिफ अली, कामरान गुलाम, फखर जमान (कप्तान), हैरी ब्रुक, डेविड वीजे, शादाब खान, राशिद खान, शाहीन अफरीदी, वकास मकसूद।