ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची टेस्ट मैच से पहले अभ्यास के दौरान तेज गेंदबाजी छोड़ स्पिन में हाथ आजमा रहे शाहीन अफरीदी
कराची टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र में स्पिन गेंदबाजी करते दिखे शाहीन शाह अफरीदी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Mar 11, 2022 4:53 pm

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी के मैदान पर खेला गया। जिसमें पूरी तरह से बल्लेबाजी का दम देखने को मिला जिसके चलते अंत में मैच परिणाम ड्रॉ पर खत्म हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 1998-99 के बाद पहली बार पाकिस्तान के दौरे पर पहुंची है। जिसके बाद इस सीरीज को लेकर सभी को उम्मीद थी कि पहले टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले के बीच में एक शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।
लेकिन रावलपिंडी की पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ भी मदद ना होने की वजह मैच में कुल 14 विकेट ही गिरते हुए देखने को मिले। अब दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकबला कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिलेगा। जिसमें 12 मार्च से शुरू होने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस पर गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलते हुए देखने को मिलेगी।
इसी को लेकर मेजबान पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी भी नेट्स पर काफी ज्यादा पसीना बहाते हुए दिखाई दिए। जिसमें सबसे ज्यादा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर सभी की नजरें रहीं। जिन्होंने इस बार अभ्यास सत्र के दौरान एक अलग ही तरह से गेंदबाजी करते हुए सुर्खियां बटोरने का काम किया है।
नेट्स पर स्पिन गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए शाहीन अफरीदी
नई गेंद से जहां स्विंग के जरिए बल्लेबाजों के लिए दिक्कत पेश करने वाले शाहीन अफरीदी पुरानी गेंद से भी अभी तक उतना ही घातक दिखाई देते हैं। लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान वह नेट्स पर भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की तरह स्पिन गेंदबाजी करते हुए नजर आए। जिसके बाद बल्लेबाज ने उस गेंद पर पैडल स्कूप खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद लेग स्टम्प पर लगने से चूक गई।
पहले टेस्ट में शाहीन अफरीदी 30 ओवरों की गेंदबाजी के बाद सिर्फ 2 विकेट ही हासिल कर सके थे। जिसके बाद वह इस टेस्ट मैच में अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे।
यहां पर देखिए उस वीडियो को:
There’s a lot of Ravindra Jadeja, just a few inches taller, about Shaheen Shah Afridi bowling left-arm spin, the bounce in the hair included #PakvAus pic.twitter.com/6YCI99E9VV
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) March 10, 2022