IPL 2022: लखनऊ में शामिल होने जा रहा है ये घातक गेंदबाज, 140 किमी की रफ्तार से करता है गेंदबाजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: लखनऊ में शामिल होने जा रहा है ये घातक गेंदबाज, 140 किमी की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

ब्लेसिंग मुजरबानी को लेकर अब तक फ्रेंचाइजी की तरफ से नहीं हुआ है कोई आधिकारिक ऐलान।

Blessing Muzarabani
Blessing Muzarabani. (Photo by Julian Herbert-IDI/IDI via Getty Images)

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण में खेलने के लिए तैयार हैं, यह उनके लिए पहला आईपीएल सीजन होगा। वह लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) में या तो मार्क वुड के रिप्लेसमेंट के रूप में या नेट गेंदबाज के रूप में शामिल होंगे। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह निश्चित है कि वह जल्द ही लखनऊ फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए भारत पहुंचेंगे।

जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने तेज गेंदबाज के कैश-रिच लीग के लिए भारत जाने की खबर की पुष्टि की। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुजरबानी वास्तव में एक रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल होते हैं या वह नेट गेंदबाज के रूप में।

जिम्बाब्वे में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट करते हुए ब्लेसिंग मुजराबानी के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें भारतीय एंबेसडर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहें हैं। ट्वीट में लिखा गया कि एंबेसडर ने जिम्बाब्वे के गेंदबाज मिस्टर ब्लेसिंग मुजरबानी से मुलाकात की, जब वह आईपीएल 2022 के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। राजदूत ने उन्हें और उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को शुभकामनाएं दी है।’

यहां देखिए ब्लेसिंग मुजरबानी को लेकर वो ट्वीट

LSG ने पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद से संपर्क किया था ताकि वो उन्हें मार्क वुड की जगह रिप्लेस कर सकें। लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने तास्किन को अनुमति नहीं दी क्योंकि टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा अभी जारी है। वह मौजूदा वनडे सीरीज का हिस्सा हैं और प्रोटियाज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी खेलेंगे। इसके अलावा, भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज आने के साथ, बीसीबी ने उन्हें आईपीएल 2022 के लिए एनओसी नहीं दी।

अपनी तेज गति के लिए जाने जाते हैं ब्लेसिंग मुजरबानी

वहीं मुजरबानी की बात करें तो वो मौजूदा समय में जिम्बाब्वे के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। वह पाकिस्तान और इंग्लैंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। वह पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा बना चुके हैं। PSL में उन्होंने चार मैचों में पांच विकेट लिए थे और आठ से भी कम की इकॉनमी से रन खर्च किए थे। वो इंग्लैंड में वह काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं। उनके पास लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता है।

close whatsapp