जानिए शेन वॉटसन ने धोनी और पंत की तुलना पर पूछे गए सवाल का दिया किस शानदार तरीके से जवाब
शेन वॉटसन को हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है इससे पहले आईपीएल 2020 तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं।
अद्यतन - मार्च 24, 2022 7:08 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने महेंद्र सिंह धोनी और बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच तुलना की है। धोनी सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं, उन्होंने भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके अलावा IPL में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार खिताब दिलाया है। वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत को भी भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जाता है।
शेन वॉटसन को हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। वॉटसन वर्ष 2020 तक CSK का हिस्सा रह चुके हैं इसलिए वह धोनी के बारे में बखूबी जानते हैं। वॉटसन ने धोनी और पंत के बीच तुलना करते हुए खुलकर बात की है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान शानदार फॉर्म में हैं और वह आसानी से किसी भी गेंदबाज पर आसानी से दबाव बना लेते हैं।
शेन वॉटसन ने अपने बयान में बतौर कप्तान ऋषभ पंत को धोनी की तरह शांत बताया। वॉटसन ने ऋषभ पंत की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने इस उम्र में जो किया है वह अविश्वसनीय है। पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गयी थी।
“हर व्यक्ति में अपनी अलग काबिलियत होती है”- शेन वॉटसन
शेन वॉटसन ने 22 मार्च को एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कहा “मुझे पता है बाहर की दुनिया दोनों खिलाड़ियों की तुलना कर सकते हैं लेकिन हर व्यक्ति और हर खिलाड़ी के पास एक अलग काबिलियत होती है। यह भी कुछ ऐसा ही है, धोनी और पंत दोनों की अलग शख्सियत है। हालांकि बतौर कप्तान ऋषभ पंत भी धोनी की तरह शांत स्वाभाव के हैं लेकिन दोनों खिलाड़ियों के कौशल का कोई जवाब नहीं।”
उन्होंने आगे कहा “ऋषभ पंत ने इस उम्र में अभी तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया और बहुत कुछ हासिल किया है। वह अनुभव के साथ हर दिन बेहतर होता जायेगा। रिकी पोंटिंग सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहे हैं इसलिए उन्हें पता था कि टीम को कैसे तैयार करना है और ऋषभ पंत के पास भी एक शानदार कोच हैं। यह सीजन पंत और दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक महत्वपूर्ण सीजन साबित हो सकता है।”