'यह IPL इतिहास की अब तक की सबसे खराब जर्सी है' LSG टीम की जर्सी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कुछ इस तरह दे रहे प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह IPL इतिहास की अब तक की सबसे खराब जर्सी है’ LSG टीम की जर्सी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कुछ इस तरह दे रहे प्रतिक्रिया

IPL में पहली बार लखनऊ की टीम खेल रही है।

KL Rahul and Quinton de Kock. (Photo Source: IPL/BCCI)
KL Rahul and Quinton de Kock. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में 2 नई फ्रेंचाइजी भी मैदान पर खेलते हुए देखने को मिल रही हैं। जिसमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक-दूसरे के खिलाफ ही मुकाबला खेलते हुए अपने सीजन की शुरुआत कर रही हैं। दोनों ही टीमों को लेकर बात की जाए तो IPL 2022 मेगा ऑक्शन में उन्होंने शानदार तरीके से खिलाड़ियों का चुनाव करते हुए एक मजबूत टीम बनाई।

इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के नाम और जर्सी का भी ऐलान बिल्कुल अलग तरीके से ही किया। जिसमें गुजरात टाइटंस ने अपनी जर्सी से पर्दा अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक इवेंट के जरिए की। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने एक वीडियो जारी करते हुए अपनी जर्सी से पर्दा उठाया।

LSG टीम की जर्सी में एक्वा कलर साफतौर पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा जर्सी में हरे और ऑरेंज रंग की पट्टी भी देखने को मिल रही है, जबकि टीम का लोगो भी जर्सी देखने को मिलेगा। जहां लॉन्च के समय यह जर्सी काफी बेहतर लग रही थी, वहीं टॉस के समय जब फैंस ने केएल राहुल को इस जर्सी में देखा तो उन्हें यह रंग बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, जिसके चलते टीम को जर्सी की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।

LSG की टीम सिर्फ 3 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी

वहीं पहले मुकाबले को लेकर LSG टीम के संतुलन को लेकर बात की जाए तो उनकी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 3 विदेशी खिलाड़ियों को जगह मिली, जिसमें दुष्मांता चामीरा, क्विंटन डी कॉक और एविन लुईस का नाम शामिल है। जबकि दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस टीम को लेकर बात की जाए उसमें विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, लॉकी फर्ग्युसन और राशिद खान को टीम में जगह दी गई।

गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने जहां निराश किया। वहीं दीपक हुड्डा के 55 और आयुष बडोनी के 54 रनों की पारी के चलते टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाने में कामयाब रही।

यहां पर देखिए LSG की जर्सी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/KirtanyHeramb/status/1508448738880098304

https://twitter.com/vishruthbehani1/status/1508448634480005133

https://twitter.com/Deepikaayaar/status/1508448144891146240

close whatsapp