कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का रिकॉर्ड अभी तक काफी खराब देखने को मिला है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Apr 5, 2022 9:52 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 14वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंंस (MI) के बीच में पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। KKR की टीम जो इस सीजन में एक नए कप्तान के नेतृत्व में खेलने मैदान पर उतरी है, उसने अब तक 3 मुकाबलों में से 2 में जीत दर्ज की है। जिसमें KKR की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी।
हालांकि IPL इतिहास में KKR का मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड काफी खराब देखने को मिलता है, जिसमें दोनों ही टीमों के बीच में हुए 29 मुकाबलों में से अब तक KKR की टीम सिर्फ 7 में ही जीत दर्ज कर सकी है। जिसके चलते मनौवैज्ञानिक तौर पर MI की टीम को इस मैच में लाभ मिल सकता है, जिनके लिए अभी तक यह सीजन कुछ खास नहीं बीता है।
MI की टीम ने अब इस सीजन में 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें दोनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जब टीम 194 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की टीम में वापसी देखने को मिल सकती है।
मैच जानकारी:
मैच 14 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
स्थान – महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम, पुणे
दिन और समय – 6 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट
पुणे की पिच को लेकर बात की जाए तो अब तक इस सीजन में यहां पर 2 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है, जिसका सबसे बड़ा कारण यहां पर दूसरी पारी के दौरान ओस का बिल्कुल भी असर देखने को नहीं मिला है। जिसके बाद टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।
संभावित अंतिम एकादश
कोलकाता नाइट राइडर्स
इस मुकाबले को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित एकादश पर बात की जाए तो उसमें टिम साउदी की जगह पर पैट कमिंस को टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर किसी और बदलाव को लेकर विचार नहीं कर रहे होंगे।
संभावित एकादश – वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), पैट कमिंस, सुनील नारायण, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।
मुंबई इंडियंस
अभी तक शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम में बदलाव को लेकर बात की जाए तो वहां पर अनमोलप्रीत सिंह की जगह पर सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा कप्तान रोहित अभी अधिक बदलाव करने का विचार नहीं कर रहे होंगे।
संभावित एकादश – इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, डेनियस सैम्स, टिमाल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।
संभावित Dream11 टीम:
इशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर (कप्तान), टिम डेविड, तिलक वर्मा, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, उमेश यादव (कप्तान), पैट कमिंस, टिमाल मिल्स।