साल 2022-23 के सालाना अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की जारी, जिसमें इस महिला खिलाड़ी को पहली बार किया गया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

साल 2022-23 के सालाना अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की जारी, जिसमें इस महिला खिलाड़ी को पहली बार किया गया शामिल

अलाना किंग ने एशेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पदार्पण किया था।

Alana King (Photo Source: Hannah Peters/Getty Images)
Alana King (Photo Source: Hannah Peters/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2022 में अपने शानदार प्रदर्शन से सातवीं बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उनमें से एक नाम ऑस्ट्रेलिया की स्पिन गेंदबाज अलाना किंग का भी है। उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

अलाना किंग ने महिला एशेज में अपना पदार्पण किया था और उसके बाद अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी रैंकिंग में अपने दबदबे को दिखाया। अब अलाना किंग को आगामी सालाना सीजन 2022-23 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ अपना पहला कॉन्ट्रैक्ट मिल गया है। हालांकि CA कॉन्ट्रैक्ट के बिना भी खिलाड़ी 12 पॉइंट्स जोड़कर साल भर अपग्रेड हासिल कर सकते हैं। सभी खिलाड़ी टेस्ट मैच के लिए चार पॉइंट्स जबकि वनडे और टी-20 के लिए दो-दो पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं।

इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन प्रमुख और राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने अलाना किंग के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि  अलाना किंग ने एशेज में पदार्पण करने के बाद हार नहीं मानी और तीनों प्रारूपों में टीम को मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया।

“अलाना किंग पूरी तरह से इस सूची में अपने स्थान की हक़दार हैं”- शॉन फ्लेगलर

क्रिकबज में छपे शॉन फ्लेगलर ने अपने बयान में कहा “अलाना किंग एशेज के दौरान टीम में शामिल हुईं और उन्होंने उसके बाद हार नहीं मानी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को जिताने के लिए मैच जीतने वाले प्रदर्शन किये। जॉर्जिया वेयरहैम की अनुपस्थिति में हम भाग्यशाली थे क्योंकि हम अलाना जैसी शानदार गेंदबाज को टीम में शामिल करने में सक्षम थे।”

शॉन फ्लेगलर ने लंबे समय से चोटिल सोफी मोलिनक्स को लेकर कहा “सोफी मोलिनक्स दुर्भाग्यवश इस कॉन्ट्रैक्ट से चूक गयी हैं। हालांकि वह पिछले कुछ वर्षों में टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। लेकिन इस बार वह क्रिकेट के अधिक हिस्से से चूक गयी हैं। हमें लगता है कि सोफी लगातार मैचों में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं। हालांकि हमें सोफी की वापसी को लेकर पूरा भरोसा है और हम उनके साथ लगातार काम करना जारी रखेंगे।”

2022-23 सीजन के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी किए गए महिला अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट:

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर, राचेल हेन्स, एलिसा हीली, जेस जोनासन , अलाना किंग, मेग लैनिंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, टायला व्लामिंक, जॉर्जिया वेयरहैम।

close whatsapp