रमीज राजा के सपने को ICC ने जोरदार थप्पड़ मारकर तोड़ दिया
4 देशों के टूर्नामेंट से ICC के मार्की आयोजनों पर पड़ सकता है असर।
अद्यतन - अप्रैल 11, 2022 12:13 अपराह्न

कुछ दिनों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ICC की बैठक का राग गा रहे थे, जहां वो इस बैठक में उनके एक अजीब प्रस्ताव को लेकर बात होनी थी। वहीं बैठक में उनके प्रस्ताव को लेकर चर्चा भी हुई, लेकिन नतीजा रमीज राजा के पक्ष में नहीं आया और ICC ने राजा के सपने का बाजा बजा दिया। वहीं अब हर जगह रमीज राजा का मजाक उड़ाया जा रहा है, साथ ही आने वाले दिनों में रमीज राजा का पद भी उनके हाथ से जा सकता है।
रमीज राजा के प्रस्ताव का ICC ने बजा दिया बाजा
दरअसल, रमीज राजा कई महीनों से पाकिस्तान को भारत के साथ सीरीज खिलाने के सपने देख रहे हैं, जिसे लेकर वो हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। इसी कोशिश में से एक कोशिश 4 देशों की टीमों का एक साथ टूर्नामेंट कराना था, जिसमें भारत-पाकिस्तान-इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया शामल थी। लेकिन ICC ने राजा के इस प्रस्ताव का बाजा बजा दिया और इसे खारिज कर दिया, जिसके बाद PCB अध्यक्ष की बर जगह किरकिरी हो रही है।
*ICC की वित्तीय और वाणिज्यिक मामलों की समिति की तरफ से नहीं मिली हरी झंडी।
*4 देशों के टूर्नामेंट से ICC के मार्की आयोजनों पर पड़ सकता है असर।
*जिसके बाद सभी ने मिलकर इसे खारिज करना ही सही समझा।
*रमीज राजा के मुताबिक इस टूर्नामेंट के जरिए हो सकती थी बड़ी कमाई।
ट्वीट में झूठी बाते लिख रहे हैं राजा
एक ओर जहां ICC इस टूर्नामेंट को सिरे से खारिज कर दिया है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा झूठ बोलने में लगे हुए हैं जिसके लिए उन्होंने ट्विटर का सहारा लिया। राजा ने लिखा- ICC की बैठक में आज 4 देशों की श्रृंखला के बारे में शानदार चर्चा हुई ,साथ ही इसका स्वागत किया गया और इसपर अच्छी बहस भी हुई।
बैठक को लेकर राजा के ट्वीट पर आप भी डाले एक नजर
Great discussion regarding 4 Nations series today at the ICC meet. As a concept it was welcomed and debated upon and seen as promoting the interest of the game. Fingers crossed 🤞 More when I am back at the office tomorrow.
— Ramiz Raja (@iramizraja) April 10, 2022