टॉस के समय रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा से कही ऐसी बात कि एक समय के लिए वह भी पड़ गए अचम्भे में - क्रिकट्रैकर हिंदी

टॉस के समय रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा से कही ऐसी बात कि एक समय के लिए वह भी पड़ गए अचम्भे में

टॉस के समय रोहित शर्मा काफी मजाकिया अंदाज में दिखे।

Ravindra Jadeja and Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)
Ravindra Jadeja and Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 33वां मुकाबला 2 ऐसी टीमों के बीच में खेला जा रहा जो इस टी-20 लीग की अभी तक की सफल टीमें रही हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच का इंतजार फैंस को उस समय से था जब IPL 2022 सीजन के पूरे कार्यक्रम का ऐलान किया गया था।

लेकिन अभी तक दोनों ही टीमों के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम को अब तक सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 मैचों में से 5 में हार का सामना किया है, उन्हें सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल हो सकी है।

हालांकि इस मुकाबले में टॉस के समय एक अलग ही दृश्य फैंस को देखने को मिला जब रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा के साथ एक ऐसा मजाक कर दिया जिससे एक मिनट के लिए वह भी अचम्भे में पड़ गए। जिसमें रोहित ने जडेजा से कहा कि आपने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। क्योंकि अभी तक IPL 2022 के सीजन में टॉस ने एक काफी अहम भूमिका निभाई है।

जिसमें सभी टीम टॉस जीतने के बाद अधिकतर समय पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए दिखाई देती हैं। बता दें कि टॉस के समय प्रजेंटर निक नाइट भी रवींद्र जडेजा से पूछना भूल गए थे कि जिसके बाद रोहित ने ही सीधे जडेजा से मजाकिया अंदाज में पूछ दिया कि क्या वह पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं।

यहां पर देखिए उसका वीडियो:

https://twitter.com/SlipDiving/status/1517143759389007876

दोनों ही टीमों में दिखे अहम बदलाव

दोनों ही टीमों ने इस मैच को लेकर कुल 5 बदलाव किए जिससे कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका देने के साथ एक बेहतक टीम संयोजन के साथ मैदान पर उतरा जा सके। 5 बार IPL विजेता मुंबई इंडियंस की टीम ने डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन और रिले मेरेडिथ को जहां अपनी टीम में शामिल किया वहीं मुरुगन अश्विन, फेबियन एलन और टिमाल मिल्स को उन्होंने बाहर का रास्ता दिखाया।

वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बदलाव को लेकर बात की जाए, उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर मिचल सेंटनर के अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस को अपनी टीम में शामिल किया।

close whatsapp