क्या ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे पर पड़ेगा आर्थिक संकट का असर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस साल जून में द्विपक्षीय सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी।
अद्यतन - अप्रैल 29, 2022 12:08 अपराह्न

श्रीलंका में आर्थिक संकट अपने चरम पर है, जहां एक तरफ जनता खाने-पीने की चीजों तक के लिए तरस रही हैं, वहीं देश में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आंदोलन चल रहा है। श्रीलंका में ये बदहाली काफी दिनों से चल रही हैं, जिसके बावजूद देश में क्रिकेट को लेकर कई समझौता नहीं किया जाएगा।
श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बावजूद श्रीलंका क्रिकेट (SLC) जून 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी के लिए पूरी तैयार है। यह दौरा जैसे तय किया गया था वैसे ही आगे बढ़ेगा।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस साल जून में द्विपक्षीय सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर जाएगी और यह दौरा आर्थिक संकट के बावजूद आगे बढ़ेगा, जिसकी पुष्टि श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) दोनों के बीच आपसी समझौते के बाद हुई है।
आर्थिक तंगी भी नहीं रोक पाएगी ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका दौरा
इस बीच, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के दो शीर्ष अधिकारियों ने यह भी कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के कार्यक्रम में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है, और 29 अप्रैल को श्रीलंकाई टीम की घोषणा भी कर दी जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी पुष्टि की हैं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) भी इसी दिन अपनी टीम की घोषणा करेगा, और सीनियर टीम को भेजने से पहल अपनी ऑस्ट्रेलिया-ए टीम भेजेंगे।
SLC सचिव मोहन डी सिल्वा ने क्रिकबज को बताया, “अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।”
आपको बता दें, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों में एक-दूसरे से भिड़ेगी, जो 7 जून से 12 जुलाई के बीच खेले जाएंगे। सीमित ओवरों की सीरीज क्रमशः कोलंबो और कैंडी में खेली जाएगी, जबकि टेस्ट मैच गाले में खेले जाने हैं।
बता दें, श्रीलंका क्रिकेट को यह पुष्टि करने के लिए 27 जुलाई तक का समय दिया गया है कि क्या वे वित्तीय संकट के बीच एशिया कप 2022 की मेजबानी कर पाएंगे या नहीं, जिसके परिणामस्वरूप न केवल दैनिक जीवन में किल्लत आई हैं, बल्कि पूरे देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।