कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच में होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को मात दी थी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - May 14, 2022 2:50 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 61वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की अंकतालिका में मौजूदा स्थिति को लेकर बात की जाए तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 8वें जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 7वें स्थान पर मौजूद हैं। हालांकि अभी भी दोनों ही टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद तो बरकरार है, लेकिन उसके लिए उन्हें सीजन के बचे जहां सभी मुकाबले जीतने होंगे वहीं दूसरे मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन में 12 मुकाबले खेले हैं और उसमें से सिर्फ 5 में टीम जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी। इसके अलावा पिछले मुकाबले में KKR की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच के दौरान जीत हासिल करते हुए खुद को प्लेआफ की दौड़ में बनाए रखा था। उस मैच में टीम के लिए बल्ले से वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा ने अहम भूमिका अदा की थी, जबकि गेंद से पैट कमिंस ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन पिछले कुछ मुकाबलों में बेहद ही खराब देखने को मिला है। जिसके चलते एक समय टॉप-4 में रहने वाली टीम इस समय 7वें पायदान पर है। पिछले 4 मुकाबलों में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा, जिसमें बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते टीम को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा।
मैच जानकारी:
मैच 61 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
स्थान – महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम, पुणे
दिन और समय – 14 मई को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट:
पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले की पिच रिपोर्ट को लेकर बात की जाए तो यहां पर पिछले 2 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करना काफी मुश्किल भरा साबित हुआ। जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।
संभावित अंतिम एकादश:
कोलकाता नाइट राइडर्स
इस मुकाबले को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित अंतिम एकादश पर बात की जाए तो उसमें 1 बदलाव पूरी तरह से तय है, जिसमें पैट कमिंस के बाहर होने के बाद उनकी जगह पर सैम बिलिंग्स को टीम में शामिल करने का फैसला किया जा सकता है।
संभावित एकादश – अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्र रसेल, सुनील नारायण, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), उमेश यादव, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद
पिछले 4 मुकाबलों में लगातार हार का सामना करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टॉप-4 में अपनी जगह बनाने के लिए बचे हुए तीनों ही मुकाबलों में जीत हासिल करना बेहद जरूरी हो गया है। जिसको लेकर अब कप्तान केन विलियमसन को बेहद ही खास प्रदर्शन करना होगा।
संभावित एकादश – अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडिन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारुकी, उमरान मलिक।
संभावित Dream11 टीम:
निकोसल पूरन, केन विलियमसन, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, एडिन मार्करम (उप-कप्तान), आंद्रे रसल (कप्तान), टिम साउदी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार।