IPL 2022: MI के खराब सीजन के लिए टिम डेविड किसे मानते हैं दोषी, जानिए इस खबर में - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: MI के खराब सीजन के लिए टिम डेविड किसे मानते हैं दोषी, जानिए इस खबर में

मुंबई इंडियंस को इस सीजन में लगातार आठ मैचों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

Tim David. (Photo Source: IPL/BCCI)
Tim David. (Photo Source: IPL/BCCI)

पांच बार की आईपीएल (IPL) विजेता फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) के लिए जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, क्योंकि रोहित शर्मा की अगुआई वाली फ्रेंचाइजी को इस सीजन में लगातार आठ मैचों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालांकि, मुंबई इंडियंस (MI) ने जैसे-तैसे जीत की राह पर अपना पहला कदम बढ़ाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, क्योंकि फ्रेंचाइजी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी।

आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक 12 मुकाबलों में से केवल 3 जीते हैं, और इस समय अंकतालिका में दसवें, अंतिम स्थान पर है। मुंबई इंडियंस (MI) के इस सीजन में 2 और मुकाबले बाकी है, जिसमे पहला आज 17 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ है, वहीं अंतिम मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 21 मई को  है, जहां वे अपना स्वाभिमान बचाने का भरसक प्रयास करेंगे।

टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस की इस सीजन में विफलता पर बात की

मुंबई इंडियंस (MI) की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ भिड़ंत से पहले, टिम डेविड ने कहा आईपीएल (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी इस सीजन में अच्छी शुरुआत करने में  विफल रही, जिसके कारण वे अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर फिसलते और केवल फिसलते चले गए।

टिम डेविड ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा: “मुझे ऐसा लगता हैं कि हमारे लिए इस सीजन की शुरुआत तब तक नहीं हुई, जब तक हमने सीजन की पहली जीत हासिल नहीं कर ली। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ जीत तक यह सीजन वास्तव में हमारे लिए शुरू नहीं हुआ था। इस सीजन में हमारी पहली जीत के बाद से हमने काफी अच्छा क्रिकेट खेला है। हमने अपने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। इस समय टीम का माहौल अच्छा, सभी अच्छा महसूस कर रहे है।”

आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अपने आईपीएल (IPL) खिताब को बचाने की सारी उम्मीदों पर पानी फेरने के बाद अब मुंबई इंडियंस (MI) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में जाने के सपनों, जो पहले ही से लगभग टूट चुके है, को और तोड़ना  चाहेगी, क्योंकि अगर वे यह मुकाबला हार गए तो वे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। वैसे दिल्ली कैपिटल्स (DC) पहले ही शीर्ष चार में घर कर गई हैं, और अगर वे 21 मई को मुंबई इंडियंस (MI) को मात दें देते हैं, तो उन्हें प्लेऑफ में जाने से कोई नहीं रोक सकता है।

 

close whatsapp