इंग्लैंड में पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड को लगा एक और बड़ा झटका - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड में पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड को लगा एक और बड़ा झटका

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।

Colin de Grandhomme (Image Source: Getty Images)
Colin de Grandhomme (Image Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड को लॉर्ड्स में पहला टेस्ट हारने के बाद एक और बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके अनुभवी ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम एड़ी की चोट के कारण इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने शेष टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं।

आपको बता दें, कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट के तीसरे दिन गेंदबाजी करते समय अपनी एड़ी को चोटिल कर दी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से तुरंत बाहर होना पड़ा था। जिसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर ने मैच में दोबारा वापसी नहीं की और न्यूजीलैंड किकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चौथी सुबह पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद न्यूजीलैंड की बढ़ी परेशानियां

अब, एमआरआई स्कैन के बाद पता चला है कि कॉलिन डी ग्रैंडहोम के दाहिने तल के प्रावरणी (एड़ी) फट गई हैं, जिसे ठीक होने के लिए कम से कम “10-12 सप्ताह” के समय की आवश्यकता होगी, जिसके परिणामस्वरूप वह इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाले शेष दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड ने माइकल ब्रेसवेल को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शेष टेस्ट मैचों के लिए चोटिल ऑलराउंडर के प्रतिस्थापन के रूप में टीम में शामिल किया है। बता दें, माइकल ब्रेसवेल को मूल रूप से हेनरी निकोल्स के कवर के रूप में इंग्लैंड दौरे पर बुलाया गया था, जो यूनाइटेड किंगडम में कदम रखते ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

क्रिकबज के अनुसार, न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा: “कॉलिन के लिए इंग्लैंड दौरे पर इतने जल्दी चोटिल होना वास्तव में बेहद निराशाजनक है। वह हमारी टेस्ट टीम के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, और हमें इंग्लैंड दौरे पर उनकी कमी बहुत खलेगी। माइकल ब्रेसवेल अच्छे विकल्प है, जो पिछले एक महीने से टीम के साथ है, और अब न्यूजीलैंड के लिए मैदान में उतरने के लिए भी तैयार है।”

आपको बता दें, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 23 जून से हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है।

close whatsapp