सीन एबॉट चोट के चलते श्रीलंका दौरे से हुए बाहर; ऑस्ट्रेलिया ने टीम में किए अहम बदलाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

सीन एबॉट चोट के चलते श्रीलंका दौरे से हुए बाहर; ऑस्ट्रेलिया ने टीम में किए अहम बदलाव

जिमी पीयरसन को पीटर हैंड्सकॉम्ब के प्रतिस्थापन के रूप में ऑस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया है।

Sean Abbott (Image Source: Getty Images)
Sean Abbott (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर सीन एबॉट का श्रीलंका दौरा नेट्स में उंगली टूटने के बाद शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय, पांच वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस समय श्रीलंका दौरे पर है। हालांकि, मेहमान टीम को श्रीलंका दौरे की शुरूआत करने से पहले ही सीन एबॉट को खोना पड़ा, क्योंकि स्टार ऑलराउंडर चोटिल होने के बाद पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ 7 जून को खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले एक नेट गेंदबाज ने प्रशिक्षण के दौरान सीन एबॉट के हाथ पर बाउंसर फेंकी, जिसके बाद उनकी बायीं तर्जनी में फ्रैक्चर हो गया, और अब वह पूरे श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 7 जून को  पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच दस  विकेट से जीतकर श्रीलंका दौरे की शुरूआत शानदार अंदाज में की।

सीन एबॉट केवल ऑस्ट्रेलिया की T20I टीम का हिस्सा थे

30-वर्षीय ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया के केवल टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद उनके ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद की जा रही थी, जो कोलंबो और हंबनटोटा में श्रीलंका ए के खिलाफ दो 50-ओवरों के मैच और दो चार दिवसीय मैच खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए सीन एबॉट के प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं की हैं, क्योंकि मेहमान टीम के पास झाय रिचर्डसन के रूप में एक रिजर्व तेज गेंदबाज मौजूद हैं, और साथ ही जरूरत पड़ने पर वे ऑस्ट्रेलिया ए टीम से किसी खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं।

इस बीच, क्वींसलैंड के विकेटकीपर जिमी पीयरसन को पीटर हैंड्सकॉम्ब के प्रतिस्थापन के रूप में ऑस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया है, क्योंकि वह अपनी गर्भवती पत्नी सारा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने मेलबर्न लौट रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने यह भी पुष्टि की हैं कि स्कॉट बोलैंड अगले सप्ताह ए टीम का पहला चार दिवसीय मैच में खेलने के लिए श्रीलंका के लिए जल्दी उड़ान भरेंगे।

ये रही ऑस्ट्रेलिया की T20I टीम:

एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर, मैथ्यू वेड

ये रही ऑस्ट्रेलिया ए टीम और श्रीलंका दौरे पर उनका शेड्यूल:

स्कॉट बोलैंड, आरोन हार्डी, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, हेनरी हंट, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, निक मैडिनसन, टॉड मर्फी, जिमी पीयरसन, जोश फिलिप, मैट रेनशॉ, झाय रिचर्डसन, तनवीर संघा, मार्क स्टेकी।

8 जून: पहला वनडे मैच बनाम श्रीलंका ए, कोलंबो

10 जून: दूसरा वनडे मैच बनाम श्रीलंका ए, कोलंबो

14-17 जून: पहला प्रथम-श्रेणी टूर मैच बनाम श्रीलंका ए, हंबनटोटा

21-24 जून: दूसरा प्रथम-श्रेणी टूर मैच बनाम श्रीलंका ए, हंबनटोटा

 

 

 

close whatsapp