स्टीव स्मिथ ने धोनी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कही यह बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्टीव स्मिथ ने धोनी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कही यह बात

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने महेंद्र सिंह धोनी को उनके 40वें दिन पर बधाई देने के साथ कही यह बात।

Steve Smith and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई 2021 को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पूरे क्रिकेट जगत से उन्हें बधाई दी जा रही है, जिसमें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने भी धोनी इस खास दिन की बधाई सोशल मीडिया के जरिए दी।

महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में स्टीव स्मिथ ने आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स (RPS) टीम से खेला है। स्मिथ जहां साल 2016 में धोनी की कप्तानी में खेले तो वहीं साल 2017 में RPS टीम की कप्तानी स्मिथ संभाल रहे थे। स्मिथ को कप्तानी के समय धोनी ने काफी मदद की थी जिसके चलते RPS की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

स्टीव स्मिथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसमें एक फैन ने उनसे धोनी बारे में पूछा। स्मिथ ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह बेहतरीन इन्सान हैं। पुणे टीम के लिए उनके साथ मिलकर खेलना मेरे लिए शानदार रहा था और मैं सुबह से सोशल मीडिया पर देख रहा हूँ कि आज उनका जन्मदिन है, तो हैप्पी बर्थडे माही। आशा करता हूँ आपका दिन बेहतरीन हो।

यहां पर देखिए स्मिथ के उस वीडियो को

विराट कोहली को लेकर स्मिथ ने कही यह बात

धोनी के अलावा इस सवाल-जवाब के सत्र में स्मिथ ने वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। स्मिथ से फैन ने पूछा था कि विराट कोहली के साथ आपका सबसे शानदार पल कौन सा रहा है। जिसपर उन्होंने कहा कि पिछली ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत सीरीज के दौरान हुए Q & A (सवाल-जवाब) में उनके साथ मजा आया था। वह एक अच्छा पल था और विराट कोहली को करीब से जानने का मौका मिला था। इस खिलाड़ी को मैं भी पसंद करता हूँ।

close whatsapp