पूर्व भारतीय कप्तान ने हार्दिक पांड्या को बताया टीम इंडिया के भविष्य का गेम चेंजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व भारतीय कप्तान ने हार्दिक पांड्या को बताया टीम इंडिया के भविष्य का गेम चेंजर

मुझे लगता है कि हार्दिक भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं: सुनील गावस्कर

Hardik Pandya (Image Source: Getty Images)
Hardik Pandya (Image Source: Getty Images)

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हार्दिक पांड्या के भारतीय टीम में नए रोल की तारीफ की है और कहा है कि उनके आने से टीम संतुलित हो चुकी है। बता दें, पहले टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से मात दी थी। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 211 रन बनाए थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 5 गेंदें रहते हुए मुकाबला जीत लिया था। भारत के गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।

हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले से अपनी अंतरराष्ट्रीय वापसी की थी। उन्होंने इस मुकाबले में मात्र 1 ओवर फेंका था और 18 रन दिए थे। इस ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस ने उनको तीन छक्के जड़े थे। हार्दिक ने बल्लेबाजी में 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए थे और भारत के लिए फिनिशर का रोल अदा किया था।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स में कहा कि, “मुझे लगता है कि हार्दिक भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। यही नहीं, जितने मुकाबले खेलने बचे हैं, सिर्फ वर्ल्ड कप नहीं लेकिन हर एक मुकाबला चाहे वो नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे या शुरुआत में गेंदबाजी करने उनकी अहमियत टीम में बहुत ज्यादा है। मैं चाहता हूं कि वह नई गेंद से गेंदबाजी करें।”

भारतीय टीम में जब तक हार्दिक पांड्या है उनकी टीम संतुलित रहेगी: ग्रीम स्वान

बता दें, पहले टी-20 मुकाबले में पांड्या भारतीय टीम से नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे थे जिसकी वजह से टीम में 3 तेज गेंदबाजों और 2 स्पिनरों को खिलाया गया था। इंडिया ने तीन तेज गेंदबाजों के रूप में भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल को टीम में शामिल किया गया था, वहीं दो स्पिनरों में अक्षर पटेल और युज़वेंद्र चहल इस मुकाबले में खेले थे।

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने कहा कि, “मुझे लगता है कि हार्दिक पांड्या के ऑलराउंडर होने की वजह से इंडिया को सिलेक्शन में काफी मदद मिल जाती है। उनके होने की वजह से आप टी-वर्ल्ड कप 2022 में या तो एक स्पिनर को और खिला सकते हैं या गेंदबाजी को कम करके अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत कर सकते हैं। मुझे लगता है कि उनके ऑलराउंडर होने की वजह से टीम काफी संतुलित रहती है।”

close whatsapp