एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 378 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए दर्ज की ऐतिहासिक जीत साथ ही सीरीज की 2-2 से बराबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 378 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए दर्ज की ऐतिहासिक जीत साथ ही सीरीज की 2-2 से बराबर

जो रूट ने 142 और जॉनी बेयरस्टो ने 114 रनों की नाबाद पारी खेली।

Joe Root and Jonny Bairstow. (Photo by David Davies/PA Images via Getty Images)
Joe Root and Jonny Bairstow. (Photo by David Davies/PA Images via Getty Images)

इंग्लैंड और भारत के बीच में एजबेस्टन के मैदान पर खेले रहे रीशेड्यूल टेस्ट मैच को मेजबान इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने में कामयाबी हासिल की है। इस टेस्ट मैच की चौथी पारी में इंग्लैंड की टीम को जीत हासिल करने के लिए 378 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। यह इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा लक्ष्य था जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक हासिल किया है।

जो रूट और बेयरस्टो ने खेली जबरदस्त पारी

378 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जिस समय इंग्लैंड की टीम मैदान पर उतरी थी तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि उनकी तरफ से आक्रामक शुरुआत देखने को मिलेगी। जिसके बाद टीम की ओपनिंग जोड़ी ने तेजी के साथ रन बनाते हुए जल्द ही 100 रन जोड़ दिए थे। जिससे इंग्लैंड की टीम के लिए इस मैच में जीत की राह थोड़ा आसान हो गई थी।

हालांकि 109 के स्कोर के तक टीम ने जरूर 3 विकेट अचानक जल्दी गंवा दिए लेकिन उसके बाद जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने जिस तरीके की बल्लेबाजी की उससे भारतीय गेंदबाजों को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने जिस समय चौथे दिन के खेल का अंत किया तब तक इंग्लैंड की टीम सिर्फ 119 रन ही जीत से दूर थी।

इसके बाद खेल के 5वें दिन के पहले सत्र की शुरुआत होने के साथ एक बार फिर से रूट और बेयरस्टो ने उसी अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद जल्द ही टीम जीत की तरफ बढ़ने लगी और इस लक्ष्य को सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। जो रूट ने जहां 173 रनों की 142 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं बेयरस्टो ने 145 गेंदों में 114 रनों की नाबाद पारी खेली।

यहां पर देखिए इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया:

close whatsapp