इंग्लैंड के खिलाफ रीशेड्यूल टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम को WTC 2023 अंकतालिका में भी लगी 2 अंको की पेनाल्टी - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ रीशेड्यूल टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम को WTC 2023 अंकतालिका में भी लगी 2 अंको की पेनाल्टी

भारतीय टीम के अब WTC 2023 अंकतालिका में 75 अंक हैं, वहीं अंक प्रतिशत 52.08 है, जबकि पाकिस्तान का अंक प्रतिशत 52.38 है।

India. (Photo by David Davies/PA Images via Getty Images)
India. (Photo by David Davies/PA Images via Getty Images)

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को एजबेस्टन के मैदान पर रीशेड्यूल 5वें टेस्ट मैच में 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसमें इंग्लैंड की टीम ने मैच की चौथी पारी में ऐतिहासिक 378 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को अपने नाम किया। जिसमें ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब किसी ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 350 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की।

हालांकि इस मैच में हार के बावजूद भारतीय टीम को सीरीज हार का सामना नहीं करना पड़ा और यह सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई। लेकिन इस टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के चलते भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (WTC) की अंकतालिका में जरूर 2 अंकों की पेनाल्टी का सामना करना पड़ा। जिससे अब वह अंकतालिका में पाकिस्तान के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

यदि अंकतालिका पर नजर डाली जाए तो भारतीय टीम के इस समय 75 अंक हैं, लेकिन अंक प्रतिशत 52.08 है। वहीं पाकिस्तान का अंक प्रतिशत इस समय 52.38 का है। इसके अलावा नियम के अनुसार धीमी ओवर गति के चलते भारतीय खिलाड़ियों की मैच फीस पर भी 40 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है।

फाइनल में पहुंचने से पिछड़ रही भारतीय टीम

एजबेस्टन टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद मैदानी अंपायर अलीम दार और रिचर्ड कैटलबर्ग के अलावा तीसरे अंपायर मरे इरासमस और चौथे अंपायर एलेक्स व्हार्फ ने भारतीय टीम पर धीमी ओवर गति का जुर्माना लगाया जिसे मैच रेफरी डेविड बून ने पूरी तरह से सही पाया। भारतीय टीम के नजरिए से यह खबर काफी बड़ी मानी जा सकती है क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (WTC) की अंकतालिका के फाइनल में लगातार दूसरी बार पहुंचने का सपना टूट सकता है।

वहीं इंग्लैंड और भारत के बीच में रीशेड्यूल 5वें टेस्ट मैच में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले जिसमें शुरूआती 3 दिन जहां भारतीय टीम के नाम रहा वहीं खेल के आखिरी 2 दिन पूरी तरह से मेजबान टीम ने अपने नाम करते हुए इस टेस्ट मैच में ऐतिहासिल जीत दर्ज करने का काम किया।

यहां पर देखिए WTC 2023 की ताजा अंकतालिका:

WTC Points Table
WTC Points Table

close whatsapp