विराट कोहली के बल्लेबाजी क्रम को लेकर ग्रीम स्वान ने दी भारतीय टीम मैनेजमैंट को यह अहम सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के बल्लेबाजी क्रम को लेकर ग्रीम स्वान ने दी भारतीय टीम मैनेजमैंट को यह अहम सलाह

अगर आपके पास विराट कोहली जैसा शानदार खिलाड़ी टीम में हो तो आप उनसे नंबर-3 पर बल्लेबाजी नहीं कराना चाहते। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वो सूर्यकुमार यादव जैसे तेजी से रन नहीं बना पाएंगे: ग्रीम स्वान

Graeme Swann
Graeme Swann. (Photo by Ian West/PA Images via Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान चाहते हैं कि भारतीय टीम दूसरे टी-20 मुकाबले में इशान किशन को प्लेइंग XI से हटाकर विराट कोहली से ओपनिंग करवाए। यह मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंघम में 9 जुलाई को खेला जाएगा।

स्वान का मानना है कि कोहली को तीसरे नंबर पर ना उतारा जाए क्योंकि वो उस क्रम में उतरकर तेजी से रन नहीं बना पाएंगे इसलिए उनसे ओपनिंग ही करवाई जाए।

बता दें, विराट कोहली को पहले टी-20 मुकाबले में आराम दिया गया था और दूसरे और तीसरे टी-20 के लिए टीम में शामिल किया गया है। भारत के लिए रोहित शर्मा और इशान किशन ने पहले टी-20 मुकाबले में ओपनिंग की थी। नंबर-3 पर दीपक हुड्डा ने शानदार बल्लेबाजी की थी जबकि सूर्यकुमार यादव को नंबर चार पर खिलाया गया था। किशन के अलावा सभी बल्लेबाजों ने पहले मुकाबले में रन बनाए थे।

स्वान ने सोनी स्पोर्ट्स में कहा कि, ‘जैसा मैं देखता हूं तो अगर विराट कोहली को प्लेइंग XI में शामिल किया जाता है तो उनको इशान किशन की जगह ओपनिंग करवानी चाहिए।

अगर रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे होंगे तो विराट कोहली भी करेंगे: ग्रीम स्वान

उन्होंने आगे कहा कि, ‘अगर आपके पास विराट कोहली जैसा शानदार खिलाड़ी टीम में हो तो आप उनसे नंबर-3 पर बल्लेबाजी नहीं कराना चाहते। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वो सूर्यकुमार यादव जैसे तेजी से रन नहीं बना पाएंगे या दीपक हुड्डा जैसे। अगर रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और तेजी से रन बनाते हैं तो विराट कोहली भी वैसा ही करेंगे।

सोचिए विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने टॉप में बड़ा स्कोर बनाया और उसके बाद सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा ने नीचे आकर तेजी से रन बनाए तो भारत 20 ओवरों में कितने रन बना लेगी?

बता दें, विराट कोहली ने भारत के लिए आखिरी बार रोहित शर्मा के साथ मार्च 2021 में अहमदाबाद में ओपनिंग की थी। उन्होंने इस मुकाबले में 52 गेंदों में 80 रन की नाबाद पारी खेली थी। सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी और भारत ने यह मुकाबला 36 रनों से जीत लिया था। उनको 225 रन के लक्ष्य को डिफेंड करना था।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में रोहित ने 24 रन बनाए थे जबकि इशान किशन ने मात्र 8 रन बनाए थे। दीपक हुड्डा ने 17 गेंदों में 33 रन बनाए थे जबकि यादव ने 19 गेंदों में 39 रन जड़े थे।

भारतीय टीम की ओर से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों में 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी जिसकी वजह से भारतीय टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 198 रन तक पहुंच पाई। जवाब में इंग्लैंड टीम 148 रन पर ही ढेर हो गई थी। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 9 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा।

close whatsapp