अगर किसी ने भी सूर्यकुमार यादव का साथ दिया होता तो यह मुकाबला भारत के नाम होता: वीरेंद्र सहवाग - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर किसी ने भी सूर्यकुमार यादव का साथ दिया होता तो यह मुकाबला भारत के नाम होता: वीरेंद्र सहवाग

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकला था शानदार शतक।

virender sehwag and suryakumar yadav (source- GettyImage)
virender sehwag and suryakumar yadav (source- GettyImage)

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में अगर सूर्यकुमार यादव का साथ किसी भी दूसरे बल्लेबाज ने दिया होता तो यह मुकाबला हमारे नाम होता और साथ ही यादव की इस पारी की बात ही कुछ और होती।

बता दें जब इंग्लैंड के खिलाफ भारत तीसरे टी-20 मुकाबले में काफी खराब स्थिति में थी तब सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंदों में 117 रनों की पारी खेल टीम को लगभग जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था। हालांकि किसी भी और बल्लेबाज का साथ ना मिलने की वजह से भारत यह मुकाबला 17 रनों से हार गया।

इस मुकाबले के बाद वीरेंद्र सहवाग ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया। उन्होंने पहले 5-10 गेंदें खेली और उसके बाद उन्होंने अपने शॉट्स खेलने शुरू किए। उन्होंने इस मुकाबले में कमाल के चौके और छक्के लगाए और अपना शतक पूरा किया। जिस तरीके से वो खेल रहे थे ऐसा लग रहा था कि भारत यह मुकाबला बड़े ही आसानी से जीत जाएगा। लेकिन किसी भी अन्य बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया जिसकी वजह से भारत को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।’

श्रेयस अय्यर की पारी को लेकर सहवाग ने कहा कि, ‘अय्यर ने 23 गेंदों में 28 रन बनाए थे और कुछ समय के लिए उन्होंने सूर्या का महत्वपूर्ण साथ निभाया था। लेकिन उसके बाद किसी भी बल्लेबाज ने यादव का साथ नहीं दिया। यह पारी तब और अच्छी लगती अगर यादव का साथ किसी और बल्लेबाज ने दिया होता और भारत यह मुकाबला जीता होता। अभी हम यही कहेंगे कि यादव ने पारी अच्छी खेली लेकिन इंडिया मुकाबला हार गया।’

सूर्यकुमार यादव ने ज्यादातर अच्छी गेंदों पर शॉट्स खेले थे: संजय मांजरेकर

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने सूर्यकुमार की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि, ‘मैं सिर्फ एक बात कहना चाहूंगा सूर्यकुमार यादव को छोड़ दें तो मिडिल ऑर्डर अभी भी टीम के लिए चिंता का विषय है। इंग्लैंड की गेंदबाजी में सूर्या ने सिर्फ 3-4 बुरी गेंदों में शॉट्स जड़े थे लेकिन ज्यादातर बाउंड्री अच्छी गेंदों में आई थी।

सूर्यकुमार यादव के अंदर यही खास बात है कि अगर आप उनको अच्छी गेंदें भी फेंकते हैं तो वहांभी डर बना रहता है कि कहीं वो इसपर भी बाउंड्री न लगा दें। बाकी बल्लेबाज अच्छी गेंदों पर प्रहार नहीं करते हैं लेकिन सूर्यकुमार यादव की बात ही कुछ और है। बता दें, भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी पारी में 14 चौके और 6 छक्के जड़े थे।

close whatsapp