अरुण लाल ने खिलाड़ियों को बिना बताए ही कोच के पद से दिया इस्तीफा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरुण लाल ने खिलाड़ियों को बिना बताए ही कोच के पद से दिया इस्तीफा!

अरुण लाल भारत के लिए 16 टेस्‍ट और 13 वनडे खेल चुके हैं।

Arun Lal
Arun Lal. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने सोमवार को बंगाल के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया। सूत्रों की माने तो सीनियर टीम के खिलाड़ी अरुण लाल के इस फैसले से बिल्कुल हैरान रह गए। स्पोर्टकीड़ा के हवाले से खबर ये मिली है कि बंगाल टीम के खिलाड़ियों को इस बात की बिल्कुल खबर नहीं थी और न ही लाल ने हाल ही में समाप्त हुए रणजी सत्र के दौरान इसको लेकर किसी से बात की थी।

इन सभी विवादों पर विराम लगाते हुए, 66 वर्षीय अरुण लाल ने अपने इस्तीफे के पीछे उम्र और थकान का हवाला दियाइस बीच अगर बंगाल टीम के खिलाड़ियों की माने तो लाल ने अपने इस्तीफे को लेकर किसी से कुछ नहीं बताया । खिलाड़ियों को भी समझ में नहीं आया कि अचानक इतना सब कुछ कैसे हो गया।

हालांकि यह एक अचूक निर्णय हो सकता है। इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज ने 18 जून को मध्य प्रदेश से सेमीफाइनल में हार के बाद आगामी सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों से बात की थी। अरुण लाल ने अपनी टीम को लेकर ये भी कहा था कि, प्रतिस्‍पर्धा कड़ी हो रही है क्‍योंकि इस सीजन की फाइनलिस्‍ट तो पिछले सीजन के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी।

अरुण लाल को लेकर स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से एक सूत्र ने कहा कि, “खेल के बाद, हमने ड्रेसिंग रूम में बातचीत की, जहां उन्होंने हमें बताया कि अगले सीजन में बेहतर होने के लिए हम क्या कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़ने के बारे में कभी कुछ नहीं बताया।”

अरुण लाल ने स्नेहाशीष गांगुली को दिया अपना इस्तीफा

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया इस समय यूके में हैं। नतीजतन, लाल, जिन्होंने 2019 में साईराज बहुतुले से पदभार संभाला, उन्होंने अपना इस्तीफा सचिव स्नेहाशीष गांगुली को सौंप दिया। माना जाता है कि राज्य संघ ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

अरुण लाल के कोचिंग में बंगाल ने 13 साल के अंतराल के बाद 2019-20 सत्र में रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई थी। रणजी ट्रॉफी 2022 संस्करण में, अभिमन्यु ईश्वरन की अगुवाई वाली टीम ने कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

close whatsapp